ग्वालियर-
चुनावी समर में कार्यकर्ताओं का परिश्रम और सकारात्मक सूचनाओं का प्रवाह जनादेश की दिशा को निर्धारित करने वाला होता है। खासकर सोशल मीडिया के दौर में सकारात्मक सूचनाओं की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण हो गई है। कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वह पूरी सजगता के साथ मीडिया से जुड़े हर क्षेत्र में सक्रिय रहें।
उक्त उद्गार केन्द्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद नरेन्द्र सिंह तोमर ने भाजपा के जिला कार्यालय मुखर्जी भवन पर मीडिया प्रभारियों के लिए आयोजित कार्यशाला में व्यक्त किए। इस दौरान भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर, संभागीय संगठन मंत्री शैलेन्द्र बरुआ,लोकसभा संयोजक अभय चौधरी, जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा, ग्रामीण अध्यक्ष वीरेन्द्र जैन भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। मंत्री तोमर ने कहा कि देश व प्रदेश में हमारी सरकारों की जनहितैशी योजनाओं को व्यवस्थित रूप में पहुंचाने का काम मीडिया विभाग का है।
संभागीय संगठन मंत्री ने आने वाले चुनावों को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इन चुनावों में भाजपा कार्यकर्ता किसी भी स्तर पर कोई कमी नहीं छोड़े। प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर ने कहा कि केन्द्र सरकार की नीतियों का संसदीय क्षेत्र पर क्या प्रभाव पड़ा,इसकी जानकारी मीडिया प्रभारियों को होनी चाहिए। 2003 से 2018 तक भाजपा की प्रदेश सरकार की जानकारी भी हमें होनी चाहिए। जब योजनाओं की जानकारी हमारे पास सटीक होगी तो हम उसे समाज के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचा सकते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में देश की सुरक्षा को लेकर किए गए कामों को विशेष रूप से हमें जनता के बीच रखना है।
प्रदेश वार्ताकार राजेश सोलंकी, आशीष अग्रवाल, कार्यशाला में संभागीय मीडिया प्रभारी पवन कुमार अग्रवाल, नीरू ज्ञानी, अनुराधा घोडगे, अभिनंदन त्यागी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal