Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

मीट बनाने से मना करने पर एसडीओ ने नौकर को कुत्ते से कटवाया, इलाज के दौरान मौत, हत्या का केस दर्ज

ग्वालियर-
मुरैना.मेंमीट बनाने से मना करने पर मुरैना में पदस्थ पीडब्ल्यूडी एसडीओ आरके मरकट और उनके ड्राइवर प्रीतम उमरैया ने नौकर हरजीत सिंह कुशवाह (48) को कुत्ते से कटवाकर लहूलुहान कर दिया। एक महीने इलाज के बाद नौकर की मौत हो गई। मामला वर्ष 2016 का है।
 
नौकर की पत्नी की याचिका पर कोर्ट ने एसडीओ और ड्राइवर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करने का आदेश दिया है। सिटी कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को एसडीओ व उसके ड्राइवर के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छिपाने का केस दर्ज किया है।
 
हरजीत सिंह कुशवाह विभाग में श्रमिक था। एसडीओ मरकट के बंगले पर उसकी ड्यूटी थी। एसडीओ व उसका ड्राइवर प्रीतम उससे मीट बनवाने के अलावा बर्तन भी साफ कराते थे। जुलाई 2016 में मीट बनाने से मना करने पर एसडीओ और ड्राइवर ने पालतू कुत्ता हरजीत के ऊपर छोड़ दिया।
 
खूंखार कुत्ते ने हरजीत के शरीर पर दांतों से कई घाव बना दिए। हरजीत को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। करीब एक महीने तक उसका इलाज चला। छह अगस्त 2016 को उसकी मौत हो गई। इसके बाद एसडीओ के ड्राइवर प्रीतम उमरैया ने हरजीत की पत्नी रामकली देवी को अपने झांसे में लेकर पोस्टमाॅर्टम कराए बिना ही अंतिम संस्कार करवा दिया।
 
मृतक की पत्नी रामकली ने एसडीओ व उसके ड्राइवर के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दायर किया। इसी परिवाद के आधार पर कोर्ट के आदेश पर सिटी कोतवाली पुलिस ने 12 मार्च को आरोपी एसडीओ मरकट व उनके ड्राइवर प्रीतम के खिलाफ धारा 302,लगाकर एसडीओ व ड्राइवर के खिलाफ धारा 302, 34, 201, 506, 120 बी के तहत हत्या व साक्ष्य छुपाने का केस पंजीबद्ध किया है।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर ने किया शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चरगोड़ा का निरीक्षण

रक्षाबंधन पर छात्राओं ने कलेक्टर को बांधी राखी कलेक्टर ने दिया उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद ...