ग्वालियर,-
गुना लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने के दो महीने पहले से चंबल के नेता शिवपुरी, अशोकनगर और गुना में सक्रिय हैं। राष्ट्रीय महासचिव और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को कांग्रेस ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश का चुनाव प्रभारी बनाया है, जिसकी वजह से वह गुना लोकसभा सीट में चुनाव प्रचार को लेकर अधिक समय नहीं दे पाएंगे।

ऐसे में सिंधिया ने ग्वालियर, भिंड और मुरैना के नेताओं को दायित्व सौंप दिए हैं। उधर कांग्रेस नेताओं का कहना है कि वह पर्दे के पीछे रहकर चुनावी रणनीति तैयार कर रहे हैं। सबसे अहम बात तो यह है कि चंबल की महिला नेत्रियों को भी बूथ स्तर पर दायित्व सौंपे गए हैं।
चंबल के नेताओं ने कहा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को उनके ऊपर भरोसा है, जिसकी वजह से वह पिछले 17 साल से गुना लोकसभा सीट में पर्दे के पीछे रहकर उनके लिए रणनीति तैयार करते आए हैं।
लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस के नेता राजनीतिक चौसर पर अपनी-अपनी रणनीति तैयार करते दिखाई दे रहे हैं, लेकि न गुना लोकसभा सीट पर भिंड, मुरैना और ग्वालियर के नेताओं ने कमर कस ली है। पोलिंग बूथ से लेकर ब्लॉक लेबल पर जहां महिला नेत्रियां सुबह से लेकर शाम तक अपनी-अपनी रणनीति तैयार करती दिखती हैं।
वहीं, दूसरे पदाधिकारी भी अपने-अपने प्रभार वाले इलाके में सक्रिय हो जाते हैं। उधर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि चंबल के नेताओं को मंच पर जगह नहीं दी जाती है। वह मंच के सामने खड़े होकर राजनीतिक बयार पर नजर रखते हैं। लोकल नेता ही मंच पर दिखते हैं।
भिंड के पूर्व जिला सदर बोले फोटो से दूर, लोकल नेताओं को करते हैं आगे
भिंड जिले के कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश दुबे का कहना है कि वह शिवपुरी विधानसभा में पिछले दो महीने से काम कर रहे है। वह गांव-गांव जाकर लोकल नेताओं की बैठक लेते हैं, चंबल क्षेत्र के नेताओं ने फोटो और मंच से दूरी बनाई है, लेकि न चुनाव को लेकर रणनीति कै से तैयार की जाती है, वह सब पूरी तरह परदे के पीछे तय हो जाता है।
चंदेरी, अशोकनगर, मुंगावली में गांव-गांव जाते हैं, मंच से बनाई दूरी
चंबल के बीहड़ से सटे अटेर विधानसभा निवासी कांग्रेस के जिला महामंत्री डॉ. तरुण शर्मा पिछले दो महीने से चंदेरी में रहकर चुनावी गणित गांव-गांव में जाकर नेताओं को समझा रहे हैं। उनके यहां चुनाव कै से लड़ा जाता है, वह स्थानीय वोटर्स के बीच में जाकर बता रहे है। उधर भिंड की महिला नेत्री सरोज जोशी और महिला कांग्रेस भिंड की जिलासदर रजनी श्रीवास्तव भी मुंगावली और अशोकनगर में महिला वोटर्स के बीच जाकर अपनी-अपनी बात रख रही हैं।
17 साल से चंबल के नेता प्रचार करने आ रहे गुना
चंबल के कांग्रेसी नेता साल 2002 से सांसद सिंधिया के चुनाव प्रचार की कमान संभालने के लिए गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, चंदेरी, मुंगावली, कोलारस और पिछोर में आ रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेंटी के उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल का कहना है कि सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया जो कमान और जिम्मेदारी चंबल के नेताओं को देते हैं, उस हिसाब से काम करते हैं। वह पिछले 17 साल से गुना लोकसभा सीट में पोलिंग बूथ पर काम करने के लिए आ रहे हैं।
चंबल की यह टीम है गुना में सक्रिय
पूर्व विधायक अशोक शर्मा, देवेन्द्र तोमर, हरीओम शर्मा, कल्याण कंसाना, मोहन सिंह राठौर, रंजीत सिंह, सुनील दुबे, सुनील शर्मा, सुमन शर्मा,विक्कू राजावत,कु लदीप शर्मा, रामपाल सिंह, दिनेश शर्मा, मोहित जाट, अमिताभ हरषी, शीतल अग्रवाल,मंजू दांतरे,सिंद्धार्थ जैन, माठू यादव,अजीत सिंह, अलबेल घुरैया, सुरेन्द्र परमार सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता गुना लोकसभा की चुनावी बयार में चंबल की हवा को घोल रहे हैं।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal