ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 4/3/2019
हिम्मत समाचार// मध्य प्रदेश// सिंगरौली// राजकुमार सिंह (आरपी सोनी) :- देश के कर्मठ जुझारू आदिवासी नेता भोज लाला नेताम अध्यक्ष द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी किया गया कि 5 मार्च को फिर होगा भारत बंद आपको बता दें देश के आदिवासी भारत
महासभा के निर्णय के आधार पर आदिवासी भारत महासभा (ABM) 5 मार्च 2019 को आयोजित भारत बंद के आवाहन का पूर्ण समर्थन करता है विभिन्न आदिवासी संगठनों द्वारा आयोजित इस बंद के सभी खरे मांगों के साथ तहे दिल से एकजुटता कायम करता है,

श्री नेताम ने प्रेस विज्ञप्ति में स्पष्ट उल्लेख किए हैं कि भले ही सर्वोच्च न्यायालय द्वारा आदिवासियों को उनकी जमीन से जबरन बेदखली के खिलाफ स्थगन आदेश दिया गया है लेकिन पूरी संभावना है कि इस
स्थगन आदेश को बदला जा सकता है जरूरत इस बात की है की आदिवासी जनता की जमीन और अजीविका की रक्षा के लिए वन अधिकार कानून के अनुसार एक समुचित कानून बनाया जाए इस मामले में भाजपा की मोदी सरकार के दो मुंहे पन को बेनकाब किया जाना चाहिए।
आदिवासी भारत महासभा (ABM) द्वारा तमाम प्रगतिशील जनवादी ताकतों से आवाहन किया गया है कि वह पाँच मार्च के भारत बंद को सफल बनाने के लिए संघर्षशील आदिवासी संगठनों के साथ एकजुटता कायम कर भारत बंद को सफल बनाएं।।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal