नव प्रवाह समिति के दिव्यांग बच्चों को बांटे बैग व मच्छरदानी
बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन अम्बेडकर चौक के पास जिला स्तर पर एसबीआई लाइफ इंश्योरेंश का वृहद रूप से बना नवीन कार्यालय का आज भव्य उद्घाटन भोपाल से आये हुये मुख्य अथिति रिजिनल मैनेजर सुरेश कुमार ने किया ।

इस दौरान विशिष्ट अथिति के रूप में जबलपुर एरिया सेल्स मैनेजर उपेंद्र सिंह बैस व सिंगरौली ब्रांच मैनेजर कामता सिंह के साथ एसबीआई लाइफ सिंगरौली शाखा से जुड़े भारी संख्या में लाइफ मित्र साथी मौजूद रहे।

रिजिनल मैनेजर श्री कुमार ने अम्बेडकर चौक के पास महानगरों की तर्ज पर नव निर्मित एसबीआई लाइफ ऑफीस का फीता काट कर उद्घाटन किया और कार्यालय में ब्रांच मैनेजर,
डेवलोपेमेंट मैनेजर, एजेंसी मैनेजरो के अलावा सेल्स सपोर्ट व लाइफ मित्र साथियों के लिए अलग एयरकंडीशनर व कम्प्यूटरीकृत केबिन एवं मीटिंग हाल का अवलोकन अथितियों को ब्रांच मैनेजर कामता सिंह ने कराया और बताया कि ऑफिस में बैंक चैनल के मैनेजरों के अलावा सम्मानित ग्राहकों को बैठने की सुव्यवस्थित व्यवस्था कार्यालय में है ।
इस दौरान अतिथियों ने माह दर माह अच्छा बिजनेस करने वाले कई लाइफ मित्र साथियो को सम्मानित भी किया और उद्घाटन समारोह के दौरान सीनियर एजेंसी मैनेजर रतनाकर सिंह , एजेंसी मैनेजर वीरेंद्र त्रिपाठी, डेवलोपमेन्ट मैनेजर एस प्रसाद, संजय द्विवेदी , हीरामणि सिंह, सेल्स सपोर्ट प्रमोद तिवारी, कपिल दास सहित सैकड़ो की संख्या में लाइफ मित्र मौजूद रहे ।
*नव प्रवाह समिति के दिव्यांगों को बांटे बैग व मच्छरदानी*
नये कार्यालय उद्घाटन अवसर पर सीएसआर के तहत नव प्रवाह समिति बैढ़न के आधा सैकड़ा दिव्यांगों को एक – एक स्कूल बैग व गर्मी में मच्छरों से बचने के लिये मच्छरदानी दिया गया और एसबीआई लाइफ के रिजिनल मैनेजर श्री कुमार, एरिया मैनेजर श्री बैस ने अपने हाथों से स्कूल बैग व मच्छरदानी का वितरण किया और साथ ही ब्रांच मैनेजर कामता सिंह व उनकी टीम ने भी दिव्यांगों को बैग व मच्छरदानी वितरित किया गया ।
*विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिये प्रयासरत नव प्रवाह समिति के अध्यक्ष अमित द्विवेदी व सचिव श्री त्रिपाठी की अथितियों द्वारा प्रशंसा की गयी और इससे पूर्व समिति के सचिव श्री त्रिपाठी द्वारा संस्था की सम्पूर्ण जानकारी से सभी को अवगत कराया गया ।*
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal