बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढन जिला पुलिस अधीक्षक – हितेश चौधरी के दिशा – निर्देशन में अवैध मादक पदार्थ नशे एवं अवैध कारोबारियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक- प्रदीप शेन्डे के मार्गदर्शन में कोतवाली प्रभारी मनीष त्रिपाठी को बड़ी सफलता मिली जब नशे के खिलाफ की जा रही कार्यवाही में स्थानीय गांजा कारोबारी के साथ – साथ उत्तर प्रदेश का गाँजा कारोबारी को बैढन पुलिस ने गिरफ्तार किया ।

बताया जा रहा है कि कोतवाली प्रभारी को सूचना मिली थी बिलौंजी निवासी प्रेमलाल पिता जमेश्वर साहू को मादक पदार्थ गाँजा देने खड़िया का गाँजा तस्कर एनसीएल बाउंड्री बिलौंजी के पास आ रहा था जिस पर तत्काल योजना बनाकर सादी वर्दी में चारों तरफ पुलिस जवानों को लगा दिया गया और देर रात गाजा तस्कर जैसे ही प्रेमलाल को गांजा दिया दोनों को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया और दोनों गाजा तस्करों की तलाशी लेने पर 1 किलो 500 ग्राम गांजा जप्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना बैढन में अप. क्र. 95/19 धारा 8/20 बी एनडीपीएस एक्ट कायमी कर गिरफ्तार कर बैढन न्यायालय में पेश किया गया ।
वही बताया जा रहा है कि कोतवाली बैढन द्वारा पूर्व में रीवा – बनारस – उड़ीसा – अंबिकापुर के गाँजा तस्करों को गांजा की बड़ी मात्रा के साथ गिरफ्तार किया गया आज पकड़ाये आरोपियों से मुख्य गाजा तस्कर रमेशचंद्र जायसवाल पिता कोडसी जायसवाल निवासी खड़िया बाजार जिला – सोनभद्र (उत्तर प्रदेश) द्वारा गाया लाकर गु बिलौंजी निवासी प्रेमलाल को देता था जो घूम – घूम कर छोटी – छोटी पुड़िया बनाकर लोगों को बेचता था और दोनों को आज अवैध मादक पदार्थ गाँजे के साथ गिरफ्तार कर पूछताछ की गयी ।
उक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक – विजय, प्रधान आरक्षक – डीएन सिंह, अरविंद चौबे, पिंटू राय, आरक्षक – संजय परिहार, महेश पटेल, पंकज सिंह, मो. कौसर, महिला आरक्षक – शकुंतला शामिल रही ।
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि मुख्य गाँजा आरोपी रमेश जायसवाल पिता कोडसी जायसवाल को शक्तिनगर रोडवेज बस स्टेण्ड के पास् जिला सोनभद्र (उत्तर प्रदेश) से बैढन पुलिस के द्वारा रात में उठाया गया था ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal