बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन कश्मीर के जम्मू कश्मीर के पुलवामा में विगत दिवस अचानक आतंकवादियों द्वारा बारूद ब्लास्ट आत्मघाती हमले में देश के सीआईएसएफ जवान ड्यूटी में तैनात रहे लगभग 44 जवान शहीद हो गये जिसको

लेकर के अब तक की यह बड़ी घटना बतायीं जा रही है पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ हर कोई कह रहा है पाकिस्तान के सह पर आतंकवादियों ने हृदय विदारक घटना को अंजाम दिया अब सरकार को सेना को खुली छूट देकर जबाबी कार्यवाही की जरूरत है अब देश नही सहन करेगा देश के लोग काफी गुस्से में है ।

जिला प्रशासन व जिला पुलिस प्रशासन के सँयुक्त तत्वाधान में पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में स्थित अमर जवान स्मारक पर जिले के समस्त प्रशासनिक अधिकारी व शासकीय सेवको एवं जिलेवासियो के द्वारा कैंडल जलाकर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर सच्ची

श्रद्धांजलि दी गयी और मुख्य रूप उपस्थित – जिला कलेक्टर अनुराग चौधरी, जिला पुलिस अधीक्षक – हितेश चौधरी, जिला पंचायत सीईओ – प्रियंक मिश्रा, अपर कलेक्टर – ऋजु बाफना, नपानि सिंगरौली आयुक्त – शिवेंद्र सिंह, एसडीएम- नागेश सिंह, एएसपी – प्रदीप शेन्डे, आरटीओ एसपी दुबे, जिला शिक्षा अधिकारी – रोहिणी प्रसाद पाण्डेय, बीआरसीसी- अशोक शुक्ला, सूबेदार – दिलीप तिवारी सहित भारी संख्या में पुलिस के जवान व अधिकारी – कर्मचारी समाजसेवी मौजूद थे ।

आतंकवाद के खिलाफ कई जगहों पर देखने को मिला लोग थे गुस्से में
वही जिले मुख्यालय में जगह – जगह अम्बेडकर चौक – राजीव चौक चौराहो पर स्टेडियम – पार्क विद्यालयों में और व्यापारियों द्वारा राजनीतिक पार्टियों के साथ – साथ समाजिक संस्थान स्वतंत्र समाज सेवा समिति सिंगरौली और युवा टीम सिंगरौली के संयुक्त तत्वाधान में सदस्यों द्वारा बिलौंजी के कालेज मोड़ से कैंडल मार्च निकालते हुये बारिश में भीगते आतंकवाद के खिलाफ मुर्दाबाद नारे लगे और वीर शहीद जवान अमर रहे उदबोधन के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में अमर जवान स्मारक पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का रखकर श्रद्धांजलि दी गयी ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal