Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

*बलिया:चोरी के 10 मोटरसाइकिल के साथ दो अन्तर्प्रान्तीय चोर गिरफ्तार*

बलिया:- पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा शातिर अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में भारी सफलता प्राप्त हुई।
14फरवरी को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली व प्रभारी स्वाट के संयुक्त टीम द्वारा मालगोदाम रोड पर वाहन चेकिंग की जा रही थी कि जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई की बैरिया की तरफ से दो व्यक्ति अलग-अलग मोटर साइकिल से बलिया के तरफ आ रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर सतर्कता पूर्वक चेकिंग किया जा रहा था कि थोड़ी ही देर बाद दो मोटरसाइकिल पर दो अलग-अलग व्यक्ति आ रहे थे कि मुखबिर द्वारा इशारे से बताया गया कि यही दोनों व्यक्ति हैं। दोनों मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया गया तो वे अपनी-अपनी मोटरसाइकिल मोड़ कर भागने लगे जिनको आवश्यक बल प्रयोग कर के रोक लिया गया तथा पूछ-ताछ में उनके द्वारा अपना नाम 1.इशान्त कुमार सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी लक्ष्मण छपरा थाना दोकटी बलिया व 2. गोविन्द कुमार सिंह पुत्र राणा प्रताप सिंह निवासी चाँदपुर जगदेवा थाना बैरिया बलिया बताया गया । अभियुक्तों की तलाशी ली गयी तो इशान्त के पास से 01 अदद कट्टा व 02 जिन्दा कारतूस 8 एमएम की बरामद हुई। वाहन के बारे मे कड़ाई से पूछ-ताछ की गयी तो दोनों अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि यह दोनों वाहन चोरी की है, जिसे हमलोग बेचने के लिये लेकर जा रहे थे तथा 08 चोरी की मोटरसाइकिल गोविन्द कुमार सिंह के घर में छुपा कर हमलोग रखे हैं। इनके द्वारा यह भी बताया गया कि हमलोग उ0प्र0 व बिहार प्रान्त के विभिन्न जनपदों से वाहन चोरी करते हैं और उ0प्र0 की गाड़ियों को बिहार प्रान्त में तथा बिहार की गाड़ियों को उ0प्र0 में नम्बर प्लेट बदलकर फर्जी कागजात तैयार कर 15000 से 20000 रूपये में बेच देते हैं। उक्त के सम्बन्ध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 66/19 धारा 41, 411, 413, 414, 419, 420, 467, 468, 471 तथा मु0अ0सं0 67/19 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया जा रहा है। शेष अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...