बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढन अपर कलेक्टर रिजु बाफना के चौकीदार – सौरभ मिश्रा की 2011 – 2012 में नियुक्ति थी चौकीदार के साथ – साथ जिसे एडीएम ऋजु बाफना ने बीच – बीच मे सौरभ मिश्रा को चालक के रूप में उपयोग कर रही थी 4 -5 दिवस पहले एडीएम के गनर उमेश सिंह एवं चौकीदार (चालक) सौरभ मिश्रा पिता – रावेन्द्र मिश्रा

उम्र 28 वर्ष निवासी- अमिलिहा पोस्ट तमरा देश थाना गुढ़ जिला – रीवा से किसी बात को लेकर कहा – सुनी हो गयी थी जिसे गनर ने सिर में सर्विस रिवाल्वर सटा दिया था जिस मामले को लेकर तीन दिवस पूर्व जिला कलेक्टर के पास मामला पहुंचा था जिसे जिला कलेक्टर ने तत्परता दिखाते हुये एडीएम के गनर उमेश सिंह को हटा दिया गया था जैसे बाहर से लौटते ही एडीएम ने गनर उमेश सिंह को फिर से अपने पास ड्यूटी पर बुला लिया गया परिजनो ने एडीएम पर आरोप लगाते हुये कहा कि

मृतक – सौरभ मिश्रा अपने पिताजी से कहा था कि एडीएम ऋजु बाफना बहुत खतरनाक अधिकारी है हम लोगों को फंसा देगी हम सबको जेल में बंद कराकर पुलिस से पिटायी कराकर गम्भीर मुकदमा लगाकर हमेशा के लिये जेल में रहेंगे जिससे लगभग 2 दिवस से मृतक – सौरभ मिश्रा परेशान रहता था और उसके दिलो-दिमाग में छा गया उसने कल दिनांक 12/02/2019 शाम लगभग 6:30 बजे कीटनाशक दवा खाकर जीवन इहलीला समाप्त कर ली ।

बताया जा रहा है कि मृतक – सौरव मिश्रा का 2014 में विवाह हुआ था जिससे ढाई वर्ष का एक पुत्र है और पत्नी है और बताते हैं कि सौरभ के पिता के चार भाइयों में केवल एक अकेला सौरभ मिश्रा था जिससे पूरे परिवार का चिराग बुझ गया और वहीं मौके पर सिंगरौली एसडीएम – नागेश सिंह, तहसीलदार- विवेक गुप्ता, तहसीलदार- जीतेंद्र सिंह वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक – विंध्यनगर – नवानगर – बैढन तीनो के थाना प्रभारी निरीक्षक पुलिस व सभी जिले के अधिकारियों के द्वारा जयंत नेहरू से लेकर बैढन पीएम हाउस तक समझाइस देते हुये घंटों पुलिस और अधिकारियों ने बवाल काटा ।

परिजनों ने एडीएम ऋजु बाफना के खिलाफ नाजिर और गनर उमेश सिंह पर मुकदमा कायम कर सरकारी नौकरी और भरण पोषण करने हेतु मुआवज़ा की मांग पर अड़े रहे तभी पीएम हाउस के पास संयुक्त कलेक्टर – सीताराम प्रधान ने समझाने का प्रयास किया न मानने पर परिजनों ने कहा कि जब तक जिला कलेक्टर- अनुराग चौधरी नहीं आयेगे तब तक शव का पीएम नही होगा, तभी कुछ देर में जिला कलेक्टर – अनुराग चौधरी जिला पुलिस अधीक्षक- हितेश चौधरी के साथ आकर जिला कलेक्टर ने मृतक के पिता रावेन्द्र मिश्रा को गले लगाकर ढाढ़स बढ़ाते हुये कहां कि सौरव मिश्रा एक अच्छा लड़का था और अपने कलेक्ट्रेट परिवार का था आप लोग चिंता बिल्कुल मत करिये उनके पत्नी को कलेक्ट्रेट में ही नौकरी दे दी जायेगी किसी प्रकार की दिक्कत नही होगी यह सब घटनाक्रम को सुनकर खड़े सभी लोगो के आँखों मे दया के आँसू भर आये और कलेक्टर कहा कि जो नियम कानून में होगा कार्यवाही की जायेगी और जिले के एसपी सहित सभी अधिकारी आपके साथ है ।
मौके पर जिला पुलिस अधीक्षक- हितेश चौधरी, जिला पंचायत सीईओ- प्रियंक मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक- प्रदीप शेन्डे सहित जिले के प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस अधिकारी व पुलिस के जवान भारी सँख्या में मौजूद रहे ।
*वही भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी सिंगरौली कामरेड – संजय नामदेव ने कहा कि पीड़ित परिवार को शोक संवेदना व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुये मांग की है उक्त घटना की उच्चस्तरीय जांच करायी जाये जिसके कारण उसने आत्महत्या की उन दोषियों को बक्सा न जाये बल्कि कड़ी कार्यवाही की जाये चाहे जो भी हो । अन्यथा पार्टी न्याय के लिए उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी*
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal