Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

*बाल श्रम रोकने को चलाएं अभियान : डीएम*

– *विकास भवन सभागार में हुई जिला बाल संरक्षण समिति की बैठक*

– *श्रम अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर नाराजगी, होगी कार्रवाई*

बलिया: जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारोत में कहा कि जिले में कहीं भी बाल श्रम की शिकायत मिला तो उसे पूरी गंभीरता से लें। इसके लिए एक अभियान चलाया जाए। उन्होंने बाल श्रम के अलावा महिला उत्पीड़न को रोकने को भी कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए। सोमवार को विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय बाल संरक्षण समिति की बैठक में उन्होंने कहा कि विकासखंड और ग्राम स्तर पर बनी इस समिति को सक्रिय किया जाए।
उन्होंने एएसपी को निर्देश दिया कि सभी थानों पर चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 अंकित करवा दिया जाए। थानों में तैनात बाल मित्रों को समय-समय पर प्रशिक्षित किया जाए और उनके कार्यों की समीक्षा होती रहे। विशेष रूप से स्वास्थ्य महकमे को निर्देशित किया है कि अस्पताल में अगर किसी बालक या बालिका को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए लाया जाता है तो उसके प्रति संवेदनशील हों। उन्हें अनावश्यक दौड़ाने की शिकायत मिली तो दोषी कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। किशोर न्याय बोर्ड के आदेशों का भी कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने की चेतावनी दी। किशोर न्याय बोर्ड के प्रधान न्यायाधीश रमेश कुमार कुशवाहा ने बाल संरक्षण के संबंध में जरूरी दिशा-निर्देश दिए।वहीं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पूनम कर्णवाल ने बालकों से संबंधित अधिनियम और विधिक कानूनों की जानकारी दी। बैठक में बाल अधिकार के मुद्दे व उससे जुड़े विभागों के कार्य पर विस्तार से चर्चा हुई। सीडीओ बद्रीनाथ सिंह, एएसपी विजय पाल सिंह, प्रोबेशन अधिकारी कृष्ण कांत राय, अजहर अली, प्रोबेशन कार्यालय के जेपी यादव, शशिकांत तिवारी व समिति के सदस्य मौजूद थे।
—-

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...