Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

*फाइलेरिया दिवस कार्यक्रम व संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़ा का शुभारंभ*

– *जिलाधिकारी ने खुद एक खुराक दवा खाकर अभियान की शुरुआत की*

– *आधा दर्जन विभागों के सहयोग से जनपद होगा फाइलेरिया मुक्त: डीएम*

बलिया: जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने जिला चिकित्सालय प्रांगण में रविवार को राष्ट्रीय फाइलेरिया दिवस कार्यक्रम एवं संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़ा का शुभारंभ किया। जिलाधिकारी ने स्वयं एक खुराक दवा खाकर और कुछ लोगों को खिलाकर इसकी शुरुआत की। उन्होंने इन कार्यक्रमों को जन आंदोलन के रूप में लेने को कहा। इसमें बेसिक शिक्षा, नगर निकाय, माध्यमिक शिक्षा, पंचायती राज, आंगनबाड़ी विभाग के सहयोग से जिले को फाइलेरिया रोग से मुक्त कराना है।
इस कार्यक्रम के तहत फाइलेरिया रोग से मुक्ति के लिए पूरे जनपद में आशा वर्कर्स, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, स्वास्थ्य कार्यकर्ता और एनजीओ के कर्मचारियों द्वारा घर-घर जाकर उम्र के हिसाब से सदस्यों को एमडीए (डीईसी एवं एल्बेंडाजोल) की गोली खिलाई जाएगी। साथ ही संचारी रोग से बचाव के बारे में जागरूक किया जाएगा। इस दौरान सीएमओ डॉ उमापति द्विवेदी साथ थे।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...