
– *प्रान नंबर और जेम पोर्टल को लेकर सभी आहरण वितरण अधिकारियों के साथ डीएम ने की बैठक*
– *प्रान आवंटन में स्वास्थ्य, बेसिक व लोनिवि में सबसे ज्यादा पेंडिंग, अधिकारियों को चेतावनी*
बलिया: जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत की अध्यक्षता में गुरुवार की देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के समस्त आहरण वितरण अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें नवीन पेंशन व परमानेंट रिटायरमेंट एकाउंट नम्बर (प्रान) आवंटन तथा गवर्नमेंट ई-मार्किट प्लस (जेम) पोर्टल के माध्यम से विभागों द्वारा खरीदारी के संबंध में डीएम ने जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
मुख्य कोषाधिकारी प्रकाश सिंह ने बताया कि जनपद में सबसे ज्यादा स्वास्थ्य विभाग, बेसिक शिक्षा तथा पीडब्ल्यूडी के कर्मचारियों का प्रान नंबर एलाट नहीं हो सका है। इस पर जिलाधिकारी ने इन अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी। कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने विभाग के कर्मचारियों का प्रान नंबर जल्द आवंटित करवा लें, अन्यथा फरवरी माह का उनका वेतन रोक दिया जायेगा। डीएम ने कहा कि जेम पोर्टल पर अगर अभी भी किसी विभाग का पंजीकरण नहीं हुआ है तो तत्काल करवा लें। ऐसा नहीं करने पर वित्तीय समस्याएं सामने आएगी।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal