अरविंद पहलवान बनारस बने विजेता, रामकिशन तिवारी ग्वालियर बने उपविजेता*
*पीतल का गदा देकर किया गया सम्मानित*
बढ़ता कारवाँ/ सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन *अखिल भारतीय दंगल (कुश्ती) प्रतियोगिता – 3* दो दिवसीय दिनांक 06 -07 फरवरी 2019 को राजमाता चुनकुमारी स्टेडियम बैढन में दंगल (कुश्ती) दर्शको का दूसरे दिन उमड़ा जनसैलाब शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ ।

जिसमें देश – विदेश – प्रदेश के कोने – कोने से आये हुये महिला और पुरुष पहलवानों ने शिरकत किया जिसमे जिले के नगर और गांव के आम जनमानस दंगल (कुश्ती) में पहलवानो के पटकी – पटका का भरपूर आनंद लिया बताते हैं कि बसंत थापा नेपाल, पारस थापा नेपाल, जावेद पहलवान (बीएसफ जवान) जम्मू कश्मीर, बादल पहलवान श्री गंगानगर राजस्थान, रामकिशन तिवारी पहलवान ग्वालियर (मध्य प्रदेश) राकेश पहलवान (जम्मू कश्मीर), बजरंगी पहलवान (अयोध्या), शमशेर पहलवान

(बादल पहलवान के भजीते) राजस्थान, अरविन्द पहलवान डीएल डब्लू बनारस (उत्तर प्रदेश) वहीं महिला पहलवान चांदनी – कविता जैसे अन्य पहलवानो का प्रदर्शन जबरदस्त देखने को मिला और सभी के दिलों दिमाग में उत्साह छाया रहा ।

वही दूसरे दिन सेमीफाइनल में पहुचे राकेश पहलवान जम्मू कश्मीर *बनाम* अरविंद पहलवान बनारस में कड़ा मुकाबला हुआ जिसमें राकेश पहलवान जम्मूकश्मीर सेमीफाइनल में पहुंचे तभी फाइनल में रामकिशन पहलवान ग्वालियर (मध्य प्रदेश) *बनाम* अरविंद पहलवान बनारस बाबा विश्वनाथ की नगरी से कड़ा मुकाबला चल ही रहा था तभी रामकिशन पहलवान मध्य प्रदेश को हाथ में हल्की चोटें आने के कारण अरविंद पहलवान बनारस विजेता बने वही रामकिशन पहलवान ग्वालियर मध्य प्रदेश उपविजेता बने और अखाड़े पर ही दोनों विजेता – उपविजेता पहलवानों को पीतल का गदा आये हुये अतिथियों द्वारा देकर सम्मानित किया गया ।
वही दो दिवसीय दंगल प्रतियोगिता में तीन ऐसे पहलवान रामकिशन ग्वालियर, बसंत थापा पहलवान नेपाल, जावेद पहलवान (बीएसएफ) जवान जिले के युवाओं चहेते बन चुके थे उत्साहित होकर पुरस्कार देने में भी कमी नहीं की है ।
पहले दिन दंगल (कुश्ती) प्रतियोगिता – 3 के पहले दिन मुख्य अतिथि – मध्य प्रदेश के पूर्व कैबिनेटमंत्री राजेंद्र शुक्ला रहे और दूसरे दिन मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश के पूर्व कैबिनेटमंत्री – कुंवर विजय शाह के सानिध्य में दो दिवसीय दंगल (कुश्ती) प्रतियोगिता – 3 संपन्न हुआ जिसमें मुख्य आयोजक – भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष – सुरेश शर्मा रहे जिसमें पुलिस प्रशासन एवं नगर पालिक निगम सिंगरौली आये हुये दर्शकों एवं पत्रकार बंधुओं को आभार व्यक्त किया गया ।
मंच पर मुख्य रूप से उपस्थित सिंगरौली विधायक – रामलल्लू बैस, देवसर विधायक- सुभाष रामचरित्र वर्मा, नगर पालिक निगम सिंगरौली महापौर श्रीमती प्रेमवती खैरवार, नपानि अध्यक्ष चंद्रप्रताप विश्वकर्मा, नगर पालिक निगम सिंगरौली आयुक्त – शिवेंद्र सिंह, सिंगरौली जिला पंचायत अध्यक्ष- अजय कुमार पाठक, सीधी जिला पंचायत अध्यक्ष – सिंह, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष गिरीश द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष – कांतदेव सिंह,भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता सहित दंगल (कुश्ती) दर्शक महिलाये – पुरुष -बच्चे – बुजुर्ग नौजवान भारी संख्या में मौजूद रहे ।
*वही राजमाता चुनकुमारी स्टेडियम बैढन में दंगल (कुश्ती) देखने हेतु अब तक के दूसरी बार भारी भीड़ उमड़ी रही स्टेडियम के सीढिया दर्शको से पटा रहा और पहलवानो के उत्साह भरे रोमांचक करतब को देखने हेतु लगता था कि बैरिकेटिंग तोड़कर आखड़े पर पहुँच जायेगे वही पास में चारो तरफ दर्शको को सम्भालने हेतु जिले के तीन थानों के पुलिस जवान जगह – जगह तैनात रहे और दर्शकों को समझाइश देते हुये शांतिपूर्ण दंगल (कुश्ती) देखने हेतु प्रेरित किया जा रहा था मौके पर नगर पुलिस अधीक्षक – अनिल सोनकर, बैढन कोतवाली थाना प्रभारी नगर कोतवाल – मनीष त्रिपाठी, नवानगर थाना प्रभारी निरीक्षक – यूपी सिंह, विंध्यनगर थाना प्रभारी निरीक्षक – अरुण पाण्डेय सहित अन्य पुलिस अधिकारी व जवान भारी संख्या में मौजूद रहे ।*
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal