Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

सेंट्रल जीएसटी एंड एक्साइज विभाग से पांच करोड़ का फर्जी आईटीसी लेने वाले डबरा निवासीस्क्रैप कारोबारी को जेल भेजा

ग्वालियर . सेंट्रल जीएसटी एंड एक्साइज विभाग ने 5 करोड़ रुपए से अधिक का फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट लेने के मामले में ग्वालियर की फर्म गनिशका सीएंडएफ के संचालक नितिन नीखरा डबरा निवासी को गिरफ्तार कर लिया। इस तरह के मामले में अंचल में यह पहली गिरफ्तारी है। फर्म ने माल दिए बिना बिल जारी कर 5 करोड़ रुपए से अधिक का फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट ले लिया।
डबरा मकान पर पिछले दिनों छपा विभाग ने मारा था
नीखरा को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। सूत्रों के अनुसार प्रदेश में सेंट्रल जीएसटी एंड एक्साइज की यह दूसरीऔर  अंचल में पहली बड़ी कार्रवाई है। जांच में पता चला है कि फर्म द्वारा 40 करोड़ से अधिक के फर्जी इनवॉयस तैयार किए है। आगे फर्जी इनवॉयस का यह आंकड़ा 100 करोड़ तक पहुंचने की संभावना है।
सेंट्रल जीएसटी एंड एक्साइज विभाग की 9 अलग-अलग टीमों ने 29 जनवरी को ग्वालियर और मुरैना में आयरन स्टील का कारोबार कर रहीं 9 फर्मों पर एक साथ छापे डाले थे। यह कार्रवाई इंदौर में आयरन स्टील कारोबार में हुए 1100 करोड़ रुपए के जीएसटी घोटाले के सिलसिले में की गई।
पांच करोड़ से अधिक का माल दिए बिना बिल जारी करने पर होगा गैर जमानती अपराध: केंद्रीय माल एवं सेवा कर अधिनियम 2017 की धारा 132 के अनुसार यदि कोई व्यक्ति 5 करोड़ रुपए या इससे अधिक का माल दिए बिना बिल जारी करता है एवं फर्जी तरीके से आईटीसी लेता है तो यह संज्ञेय और गैर जमानती अपराध होगा। इस मामले में जांच केपी सिंह सहायक आयुक्त प्रभाग ग्वालियर द्वारा की जा रही है। पुलिस द्वारा पूरा सहयोग किया जा रहा है।
मामले की गहराई से जांच
शासकीय राजस्व को सुरक्षित करने के लिए पूरे मामले की गहराई से तहकीकात की जा रही है। मामले से जुड़ी कंपनियों एवं इससे जुड़े लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। -संदीप श्रीवास्तव, प्रधान आयुक्त, सेंट्रल जीएसटी एंड एक्साइज, भोपाल
राशि बढ़ने की संभावना
इस मामले में आगे की जांच अभी जारी है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, फर्मों द्वारा किए गए कर अपवंचन की राशि और अधिक बढ़ने की संभावना है। -वैशाली लांजेवर, अपर आयुक्त सेंट्रल जीएसटी एंड एक्साइज, भोपाल
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...