नगरा। उत्तर प्रदेश बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के निर्देश पर बाल विकास परियोजना नगरा के विकास खण्ड के प्रांगण में कन्वर्जेन्स एक्शन प्लान के अन्तर्गत पोषण अभियान में सम्मिलित कन्वर्जेन्स विभागो द्वारा ब्लाक स्तरीय कार्य योेजना बनाने तथा फ्रण्ट लाईन कार्यकर्ताओं ग्राम प्रधान, आॅंगनबाडी कार्यकत्री एवं आशा संगिनी का अभिमुखीकरण प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि/नोडल अधिकारी श्री ज्ञान प्रकाश यादव, एस.डी.एम. रसड़ा के द्वारा कार्यशाला का शुभारम्भ करने के साथ-साथ गर्भवती महिलाओं का गोदभराई, 06 माह पुर्ण कर चुके बच्चों का अन्नप्राशन किया गया। इस मौके पर आंगनबाडी कार्यकत्रीयों की ओर से पुष्टाहार से बनाये गये व्यंजनों का स्वाद लेने के साथ-साथ व खेल खिलौने एवं प्रोटीनयुक्त आहार व विटामिनयुक्त आहार के प्रदर्शनी के सराहना मा0एस.डी.एम. महोदय, उपस्थित खण्ड विकास अधिकारी व प्रभारी चिकित्साधिकारी एवं उपस्थित ग्राम प्रधानों के द्वारा किया गया। जिलाकार्यक्रम अधिकारी श्री विनीत कुमार सिंह के द्वारा कन्वर्जेन्स विभागो के सहयोग व सहभागीता के बारे में विस्तार पुर्वक बताया गया एवं विभागो अध्यक्ष के द्वारा अभियान के अवयवों की जानकारी दी गई एवं जिसे स्वास्थय विभाग के द्वारा संचालित बी.एच.एन.डी व वी.एच.एन.सी के सहभागीता को विस्तार से बताया गया। इस मैके पर जनपद के बाल विकास परियोजना अधिकारी श्री सुरेन्द्र सिंह यादव, श्री पियुष चन्द्र, प्र0बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती विघावती व मुख्य सेविका ममता श्रीवास्तव, सावित्री सिंह, कमलावती देवी, कमला देवी व जनपद स्तरीय स्टाप श्री शिवजी रामपाल, आशीष पाण्डेय, राकेश कुमार, अर्जुन राम आदि उपस्थित थे।
*बलिया:-पुष्टाहार विभाग के निर्देश ने अभिमुखीकरण प्रशिक्षण कार्यशाला को संबोधित किया*
loading...
Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal