ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 06/02/2019
BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन विगत दिवस कल दिनांक 05/02/2019 को सुबह तड़के लगभग 05:00 बजे भोर में देवरी – परसौना के पास सड़क दुर्घटना में बुरी तरह से ऑटो चालक – संजय पाल पिता- लल्लू प्रसाद पाल उम्र 20 वर्ष निवासी – नौगढ़ को बेहोशी अवस्था में उपचार हेतु जिला चिकित्सालय बैढन के द्वितीय तल पुरुष वार्ड बेड न.60 पर लेटाया गया है

जिसका दोनों हाथ टूट चुका है और शरीर मे चोटें आयी जो दर्द से कराह रहा है संजय पाल के घर में कोई सदस्य नहीं है न कोई देखने वाला है बताते है कि माता – पिता किसी केस में 2 माह से रीवा जेल बन्द में है एक छोटा भाई रवि पाल ने बताया कि उपचार में देरी हो रहा है 34 घंटे बीत जाने के बावजूद केवल खानापूर्ति के नाम पर तीन ग्लूकोस बोतल चढ़ा है इसके अलावा एक्सरे प्लास्टर और दवा उपलब्ध नही कराया जा रहा है सम्बन्धित अधिकारी का आकृष्ट ध्यान कराना चाहता हूँ ताकि दर्द से कराह रहे मरीज का उपचार समय पर हो सके ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal