ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 03/02/2019
BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन माड़ा तहसील अंतर्गत खम्हरिया गांव के ग्रामीणों का बीपीएल पात्रता पर्ची होने के बावजूद शा. उचित मूल्य की दुकान पर राशन खाद्यान्न नहीं मिल रहा है वहीं पर हितग्राहियों ने बताया कि कुछ लोगों को राशन दिया जाता है जिनमें से लगभग 70 परिवार ऐसे है जो राशनकार्डधारियों को राशन कार्ड में खानापूर्ति भरकर राशन कार्ड वापस दे दिया जाता है जब राशन लेने की

बारी आती है तो आज कल करके लगभग 4 महीना बीत गया है राशन नही दिया जा रहा है जिसकी शिकायत स्थानीय सरपंच को दी गयी और दुकान के गोदाम में रखे खाद्यान्न कोटेदार -बीरेंद्र सिंह द्वारा सरपंच – सरस्वती साकेत पति – मोहनदास साकेत को न दिखाते थे न ही बात सुनते है और अपनी मनमानी करते है, बताते है कि कोटेदार द्वारा कहा जाता है राशन खाद्यान्न खत्म चुका है इस प्रकार का बहाना कर आज कल करके टाइम पास किया जा रहा है बना जाँच का विषय ।
वही ग्रामीण जनों को अपने हक को पाने हेतु जिला कलेक्टर एवं जिला खाद्य अधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराना चाहता हुँ और हितग्राही राशन पाने हेतु दर – दर भटक रहे है और परेशान दिख रहे है ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal