ग्वालियर
मुरैना जिले में एक युवक द्वारा फेसबुक पर अपनी एक दोस्त को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। कोतवाली पुलिस सूत्रों ने बताया कि स्थानीय हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रात एक युवती का अपहरण और उसके बाद उसके साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती के मोबाइल की लोकेशन के आधार पर उसकी तलाश की और आरोपी के कब्जे से उसे छुड़वाया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी राज शिवहरे और युवती की दोस्ती फेसबुक से हुई थी। दोनों एक दूसरे के संपर्क में थे। कल रात आरोपी युवक ने फोन से बात कर लड़की को ग्वालियर मेला दिखाने के लिए बुलाया और बीच रास्ते से अपनी मोटरसाइकिल की दिशा मोड़कर उसे अपने घर ले गया। यहां आरोपी ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया। युवती के परिजन ने उसकी तलाश करने के बाद पुलिस से संपर्क किया। आज सुबह उसकी लोकेशन के आधार पर उसे आरोपी के घर से बरामद किया गया। आरोपी युवक ने युवती को बंधक बनाया हुआ था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal