ग्वालियर –
भिंड में एक सोसाइटी सचिव ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जिले में सचिव के आत्महत्या करने की हफ्ते भर में ये दूसरी घटना है। चर्चा है कि जय किसान ऋण माफी योजना में सचिवों की शिकायत के बाद इस सोसाइटी सचिव ने आत्महत्या की है, हालांकि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और न ही सचिव की नामजद शिकायत का प्रकरण सामने आया है।
बाघोरा गांव निवासी राय सिंह जादौन (लल्लू) रायपुरा में सोसाइटी सचिव थे, उन्होंने अपने फार्म हाउस में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। 5 दिन पहले जामपुरा गांव के सचिव योगेंद्र सिंह भदौरिया ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और परिजनों से पूछताछ कर रही है। पुलिस को मामले के संबंध में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और न ही आत्महत्या के कारण स्पष्ट हुए हैं।
बताया जा रहा है कि जय किसान कर्जमाफी योजना लागू होने के बाद से सहकारी और पंचायत सचिवों द्वारा किसानों को ऋण दिलाने के नाम पर बड़े फर्जीवाड़े की शिकायत आ रही हैं। कुछ मामले ऐसे भी आए हैं, जिसमें किसान ने कर्ज लिया ही नहीं और उसका नाम कर्ज लेने वालों की सूची में दर्ज करा दिया गया। वहीं, अब इसका खुलासा होते ही फर्जीवाड़ा करने वाले मामले को दबाने में जुट गए हैं। साथ ही वे उन किसानों को ऋण की आधी रकम वापस करने का भी लालच दे रहे हैं।
एएसपी गुरुकर्ण सिंह ने कहा कि सचिव ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली है, लेकिन कारण स्पष्ट नहीं हुए हैं। हमें मौके से किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला और न कोई लिखित शिकायत मिली है। सभी चीजों को जांच में शामिल किया गया है।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal