ग्वालियर -सहकारी बैंक घोटाले के मास्टरमाइंड कालीचरण गौतम की संपत्ति राजसात होगी। इसके लिए एसपी नवनीत भसीन ने उसकी संपत्ति की पूरी जानकारी एकत्र कर न्यायालय में धारा 82-83 के तहत राजसात की कार्रवाई करने के लिए आवेदन दिया है। उधर, उसकी गिरफ्तारी के लिए बुधवार को भी पुलिस टीम ने परिजनों से पूछताछ कर अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी।
सहकारी बैंक घोटाले में हुए 9.50 करोड़ रुपए के घोटाले में कालीचरण गौतम और मुकेश माथुर पर चीनोर थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस मुकेश को गुढ़ागुढ़ी का नाका स्थित घर से गिरफ्तार कर चुकी है। कालीचरण की तलाश जारी है। एसपी ने क्राइम ब्रांच को भी इसमें लगाया है। कालीचरण की गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपए का इनाम था, लेकिन मंगलवार को इसे बढ़ाकर 10 हजार रुपए किया गया। क्राइम ब्रांच ने उसके बेटे शांतिशरण को भी बुलाकर पूछताछ की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इस बीच एसपी ने कालीचरण की संपत्ति की जानकारी जुटाई। उसने काली कमाई से जो संपत्ति बनाई, उसे राजसात कराने के लिए न्यायालय में आवेदन दिया है। साथ ही पुलिस आरोपी पर दबाव बनाने के लिए लगातार परिजनों को थाने बुलाकर पूछताछ कर रही है। आईटी सेल भी उसके मोबाइल को सर्विलांस पर लगाकर पड़ताल कर रही है लेकिन उसका मोबाइल ऑन नहीं हुआ।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal