बलिया:- पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में दिनांक 21.01.2019 को प्रभारी निरीक्षक सुखपुरा द्वारा हत्या का खुलासा किया गया ।उल्लेखनीय है कि दिनांक-29.12.2018 को सत्येन्द्र साहनी निवासी शिवपुर थाना सुखपुरा बलिया द्वारा 26.12.2018 को अपने भाई नागेन्द्र साहनी को बर्थडे पार्टी से वापस नही लौटने पर गुमशुदगी दर्ज करायी गयी थी । गुमशुदगी दर्ज होने पर स्थानीय पुलिस एवं परिजनो द्वारा तलाश प्रक्रिया जारी थी कि ग्राम शिवपुर के संजय साहनी व अनील साहनी पुत्रगण सैदनाथ साहनी ने मृतक के भाई सत्येन्द्र साहनी को धमकाया कि एक को खत्म कर दिया गया तुम्हे भी खत्म कर दिया जायेगा। जिसकी सूचना दिनांक 21.01.2019 को सत्येन्द्र साहनी द्वारा प्रभारी निरीक्षक सुखपुरा को दी गयी। जिसमें मु0अ0स0-7/19 धारा 302,201,506 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर विवेचना के दौरान अभियुक्तगणों को उनके घरों से गिरफ्तार किया गया । पुछताछ में संजय ने बताय कि मेरी पत्नी से मृतक नागेन्द्र की नजदीकियां काफी बढ़ गयी थी, जिससे हम लोग अपमानित महसूस कर रहे थे । नागेन्द्र को रास्ते से हटाना ही एक मात्र विकल्प था । इस योजना के तहत दिनांक 26.12.2018 को मेरी पत्नी को उसके मायके ग्राम हासनगर थाना हल्दी अपने भाई अनील के साथ भेज दिया जहां से फर्जी आईडी पर सीम ली गयी और नागेन्द्र को मेरे ससुराल से पत्नी द्वारा बर्थडे के बहाने बुलाया गया जहां हम लोग मोटर साइकिल से पिछे से पहुचे पार्टी के दौरान चाय में नशीला पदार्थ मेरी पत्नी ने मृतक नगेन्द्र साहनी को दे दिया। अर्धचेतना की दशा में मोटर साइकिल पर बैठाकर बिहार घाट ले जाकर हम लोगों द्वारा गंगा नदी के किनारे मृतक की गला दबा कर हत्या कर दी गई और प्लास्टिक की बोरी में नमक व बालू तथा मृतक का शव भरकर कमर की गहराई मे नदी में फेक दिये और ससुराल से अपनी पत्नी को लेकर उसी दिन घर चले आये। वापस आते समय सूर्यपुरा नाला में मृतक की मोबाइल सीम बैटरी निकालकर फेक दिये। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्तगण की निशान देही पर जनता के सहयोग से नदी से शव व नाले से मृतक की मोबाइल बरामद की गई ।
*बलिया:गुमशुदा व्यक्ति की पहेली को पुलिस ने किया खुलासा,हत्या के तीन अभियुक्त को किया गिरफ्तार*
loading...
Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal