Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

-बैंक अकाउंट से लाखों की हेराफेरी कर 50 किलो चांदी हड़पी,

ग्वालियर- सिटी कोतवाली पुलिस ने अंकुश गोयल पुत्र स्व. अनिल कुमार अग्रवाल निवासी जैन मंदिर रोड मुरैना की रिपोर्ट पर आरोपी भूरा पंडित निवासी बाड़ी, राजकुमार सारस्वत निवासी बसेड़ी राजस्थान के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार फरियादी ने रिपोर्ट की है कि प्रार्थी अपने साथी सुरेश सिंह के साथ शहर में सोना-चांदी का थोक खेरीज व्यापार करता है। यह है कि मेरी ज्वैलर्स की दुकान पर धीरेन्द्र सिंह कुशवाह उर्फ धीरू निवासी तुलसी कॉलोनी मुरैना का काम करता है।

25 दिसंबर को रामनरेश परमार ने मुझे फोन पर बताया कि भूरा पंडित व रामकुमार सारस्वत 50 किलो चांदी खरीदना चाह रहे हैं। क्या मिल जाएगी तब मैंने कहा पैमेंट बैंक अथवा आरटीजीएस से करना होगा। उन्होंने मुझसे बैंक खाता की डिटेल मांगी जो मैंने अपने सहयोगी की फर्म मैंसर्स एसपी ज्वैलर्स का एसबीआइ की मुख्य शाखा का खाता नंबर 38018925641 की जानकारी दी। 28 दिसंबर को भूरा पंडित व रामकुमार ने रामनरेश द्वारा मेरी दुकान पर काम करने वाले धीरू कुशवाह को बताया कि अंकुश कुमार गोयल को बता दो खाते में दस-दस लाख की आरटीजीएस भेज दी गई है।

मैंने धीरेन्द्र को बताया कि बैंक खुलने पर जानकारी प्राप्त करूंगा। 11 बजे बैंक मैसेज आया कि दस-दस लाख की रकम आपके खाता में आ चुकी है फिर भूरा पंडित व रामकुमार ने जानकारी की कि माल कब तक मिलेगा तब मैंने उन दोनों लोगों से आइडी प्रूफ मांगा तो वह बोले हमको अभी बहुत माल लेना है। सोमवार को करीब 500 किलो माल का पैमेंट आएगा तब आपको सारे आइडी प्रूफ संबंधी कागजाज दे देंगे। तब तक आपका इसका बिल मत काटना। पूरे का बिल एक ही साथ ले लेंगे। 31 दिसंबर को हमारे पास फोन आया कि आपके खाते में जो बीस लाख रुपए आया है, वह गलत है और आप इसे वापस करो तब हमें लगा आजकल इस तरीका के फ्रॉड कॉल आते रहते हैं।

जब आरोपियों से आइडी प्रुफ मांगा तो उन्होंने वाट्सअप पर भेजने की कहा। तीसरे दिन उन्होंने रामनरेश व धीरेन्द्र कुशवाह के माध्यम से आइडी पूफ के कागजात धर्मेन्द्र पुत्र उमेशचंद्र मित्तल भगवान पुष्पांजली मथुरा उ प्र का पेन कार्ड एवं आधार कार्ड व मानवेद्र का पेन कार्ड वाट्सअप पर भेजे गए। फरियादी के खाते से बीस लाख की हेराफेरी कर 50 किलो चांदी पार कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...