Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

बजरंग दल ,विहिप ने लगाया आरोप- कार्यकर्ताओं पर गिरवाई थाने में दर्ज हुआ झूठा प्रकरण, आंदोलन की चेतावनी दी

ग्वालियर-
विहिप व बजरंग दल ने गिरवाई थाने में विहिप के कार्यकर्ताओं के साथ की गई मारपीट व झूठा प्रकरण दर्ज किये जाने पर रोष जताया है। विहिप के जिलाध्यक्ष मुकेश गुप्ता के नेतृत्व में डीआईजी व एसपी को ज्ञापन सौप कर घटना की वास्तुस्थिति से अवगत कराकर दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने व झूठा प्रकरण वापस लेने की मांग की है। ज्ञापन के माध्यम से हिंदू संगठनों ने आदोलन की चेतावनी दी है। अधिकारियों ने पूरे मामले की जांच का आश्वासन दिया है।
विहिप के जिला अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, मुकेश गुुप्ता, मनोज रजक, मनोज गोड़िया ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि पप्पू राठौर अपने मित्र सोनू सोनी की मदद करने के लिए थाने प्रधान आरक्षक राजेश मिश्रा से बात करने के लिए गये। यह लोग अचानक थाने के सामने खड़े मिल गये थे। इन लोगों ने पप्पू राठौर को बताया कि थाने में बुलाया है। प्रधान आरक्षक से बात करने पर उन्होंने अभद्रता की। प्रतिरोध करने पर डंडों से पीटा। मारपीट के बाद द्ववेश भावना के साथ गिरवाई थाने में झूठा प्रकरण दर्ज कर दिया। डीआईजी व एसपी से दोषियों के खिलाफ करने व दर्ज प्रकरण वापस लेने की मांग की है। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री पप्पू वर्मा ने चेतावनी दी है कि सामाजिक संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ इस तरह का व्यवहार अशोभनीय है। 7 दिन के अंदर अगर निष्पक्ष कार्रवाई नही की गई तो आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...