ग्वालियर-
भाजपा नेता के भाई की हत्या की गुत्थी को 24 घंटे में पुलिस ने सुलझा लिया है। हत्या करने वाला मृतक का साढू ही निकला है। दोनों के बीच लेनदेन का विवाद था। रविवार को मृतक गहरे नशे में था। जब साढू ने अपने 71 हजार रुपए मांगे तो वह गाली गलोज करने लगा। जिस पर गुस्से में उसने मारपीट कर धक्का दे दिया। गिरकर घायल होने के बाद वह वहीं पड़ा रह गया। जबकि साढू चला आया। वहां पड़े-पड़े उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

सोमवार सुबह बेलगढ़ा में खेड़ा और पलायछा के बीच पार्वती नदी के निर्माणाधीन पुल के नीचे एक युवक का शव पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो मृतक के शरीर पर चोट के निशान साफ दिखाई दे रहे थे। प्रारंभिक दृष्टि में मामला हत्या का लगने पर तत्काल फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। मृतक की शिनाख्त खेड़ा गांव निवासी भाजपा नेता नरेन्द्र रावत के ताऊ के पुत्र छत्रपाल सिंह रावत (35) पुत्र देवेन्द्र सिंह रावत के रूप में हुई थी। शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने तत्काल शव को निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम कराया। इधर परिवार हत्या का आरोप लगा रहे थे। पुलिस ने लास्ट सीन थ्योरी से जांच शुरू की। जब पता किया तो जानकारी मिली कि मृतक रिछारी से ग्वालियर के बीच बस पर कंडक्टर है। रविवार को वह घर से निकला था। इसके बाद पुलिस को पता लगा कि अन्तिम दफा उसे अपने साढू उदय भान सिंह के साथ देखा गया था। पुलिस ने उदय की हिस्ट्री खंगाली तो उसकी लोकेशन मृतक से मैच कर गई। पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए बुलाया और थाना ले गई। पहले कुछ देर वह पुलिस को गोल-गोल जवाब देता रहा, लेकिन जब पुलिस ने उसे अपने अंदाज में पूछताछ की तो उसने हत्या करना कबूल करते हुए पूरी कहानी सुना दी।
ऐसे की हत्या
मृतक शराब पीने का आदी थी। साढू उदय भान सिंह का उसके घर ज्यादा ही आना जाना था। पिछले कुछ समय में छत्रपाल सिंह ने उससे 71 हजार रुपए उधार ले लिए थे। उदयभान काफी समय से अपने रुपए वापस मांग रहा था। पर वह दे नहीं रहा था। रविवार को भी छत्रपाल ने साढू को मिलने के लिए बुलाया था। पहले छत्रपाल ने काफी मात्रा में शराब पी। इसके बाद दोनों पार्वती नदी के पुल के नीचे पहुंचे। यहां उदयभान ने अपने 71 हजार रुपए मांगे। जिस पर छत्रपाल ने गाली गलोज शुरू कर दी। इस पर उदय को गुस्सा आया और उसने मारपीट कर उसे धक्का दे दिया। जिस वह सिर के बल गिरा। उदय वहा से भाग गया। वहां पड़े-पड़े उसकी मौत हो गई।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कुछ और
सूत्रों से पता लगा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मारपीट की पुष्टि तो हुई है। पर मौत का कारण ज्यादा शराब पीना आ रहा है। इसको लेकर पुलिस अधिकारी दुविधा में फंस गए हैं। फिलहाल तो हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal