ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 18/01/2019
BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन एनजीओ “कर्तव्य फाउंडेशन”सिंगरौली द्वारा शासकीय प्राथमिक पाठशाला विद्यालय बिलौंजी में कॉपी पेंसिल सामान्य ज्ञान पुस्तक वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ ।

जिसमें जिला अधीक्षक- हितेश चौधरी एवं नगर कोतवाल मनीष त्रिपाठी के हाथों से कापी – पेंसिल व सामान्य ज्ञान की पुस्तक देकर बच्चों का हौसला बढ़ाया और जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा बच्चों को बताया गया कि स्कूल बराबर आये शिक्षा को ग्रहण करें और आगे पढ़कर लिखकर ऊंचाइयों की ओर

जाये डॉक्टर इंजीनियर अन्य अधिकारी बने और बच्चो एवं संस्था को शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम का समापन हुआ और लगभग 50 बच्चों को कॉपी और पेंसिल व सामान्य ज्ञान की पुस्तक पाकर उत्साहित हुये और चेहरे पर खुशी की झलक दिखी ।

उक्त अवसर पर “कर्तव्य फाउंडेशन” अध्यक्ष – स्वदीप सिंह, गौरव सिंह, सीए- प्रतीक अग्रवाल, आलोक गुप्ता, पंकज पानी, रंजू सिंह, गणेश सिंह, सत्येंद्र वर्मा, कमलेश जायसवाल, शासकीय विद्यालय के शिक्षक – शिक्षिका ज्वायदा बेगम, आसमा, नीरज शर्मा, आशुतोष शर्मा भारी सँख्या में छात्र – छात्राएं मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal