ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 14/01/2019
BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन नवजीवन रहवासी कल्याण समिति एवं युवा टीम सिंगरौली के सँयुक्त तत्वाधान में मकर सक्रांति के त्यौहार के दिन हर वर्ष की भांति इस बार 06 वां वर्ष भी खिचड़ी का वितरण किया गया ।

जिसमें तेलगवां और विध्यनगर के ग्रीन हॉट कॉलोनी स्लम एरिया में जाकर स्वादिष्ट खिचड़ी वितरण किया गया और साथ – साथ लाई का लड्डू – मिठाईयां व जरूरत के

कपड़े का भी वितरण किया गया और लाई लड्डू – मिठाई कपड़ा खिचड़ी लेने वालों में बूढ़े बच्चे जवान महिलाएं पुरुष काफी खुश नजर आये और बताती रही आप लोग हर वर्ष यहां आते हैं हम लोगों को अच्छा लगता है जिससे यह नके कार्य कर लोगो आत्मसंतुष्टि मिलती है ।

इस नेक कार्य में सहयोगी एसएन बंसल, सीमा बंसल बृजेश पाण्डेय साथ में मुख्य रूप से नवजीवन रहवासी कल्याण समिति सचिव – एसडी गर्ग,युवा से इंजी. आशीष शुक्ला, आशुतोष सोनी, जमुना सोनी, एम श्रीनिवास, विनय पाण्डेय, शिवशांति, राकेश गुप्ता, पीके शुक्ला सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal