कुलदीप सिंह (सन्नी) की रिपोर्ट
(सारा सच हिम्मर के साथ)
HS-NEWS//सिंगरौली//मोरवा:- मोरवा सर्किट हाउस रोड में आज सुबह हुआ हादसा। बाल-बाल बचे राहगीर। नशे में धुत तेज रफ्तार टेलर हाईवा चालक का वाहन निगम के पोल को तोड़ते हुए पोल में ही जा फसा।_ _इस हादसे में वार्ड पार्षद समेत

अन्य राहगीर बाल-बाल बचे।_
_प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार_ _ओम ट्रांसपोर्ट का हाईवा क्रमांक UP 64AT 4698 का चालक बाजार मार्ग से होता हुआ गाड़ी धुलवाने के लिए एक गली में घुसने का प्रयास कर रहा था परंतु उसके वाहन की रफ्तार इतनी तेज थी कि पास बने घर को

छतिग्रस्त करते, हैंडपम्प तोड़ते एवं वहां लगे निगम के पोल को रौंदते हुए पोल में ही जा फसा। इस हादसे के समय रोड किनारे बैठे *वार्ड क्रमांक 8 के पार्षद परमेश्वर पटेल व अन्य राहगीर* बाल-बाल बचे। हादसे के बाद नशे में धुत चालक ने वहां से भागने का काफी प्रयास किया। पर चालक असफल रहा इस हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों में

अफरा-तफरी मच गई और वाहनों का लंबा जाम लग गया। वहीं लोगों की भीड़ ने चालक को पकड़ कर पीट डाला।_
_*।कांग्रेस कार्यकर्ता।*_
_कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि चालक का लाइसेंस रद्द होना चाहिए। *पार्षद परमेश्वर पटेल, जिला महासचिव अमरजीत सिंह (बिल्लू), सुरेंद्र गुप्ता, ।।

_घटना की सूचना मिलते ही *मोरवा निरीक्षक नरेंद्र सिंह रघुवंशी* द्वारा भेजे गए उपनिरीक्षक व आरक्षकों ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया। वहीं *ओम ट्रांसपोर्ट के चालक पंकज कुमार मिश्रा पिता राजेंद्र प्रसाद मिश्रा* निवासी हर्रा चंदेल थाना देवसर हाल मुकाम को पकड़ कर धारा 279, 337, 427 भादवी एवं मोटर व्हीकल एक्ट की धारा में कारवाही की जा रही है।_
www.himmatsamachar.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal