Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

नगर पालिका गुना और बिजली कम्पनी में बिल को लेकर विवाद

 

ग्वालियर-
गुनाविद्युत वितरण कंपनी नगर पालिका को पिछले एक साल से 11 करोड़ बिजली का बिल जमा करने को लेकर नोटिस जारी कर रहा है, लेकि न नपा अध्यक्ष राजेन्द्र सलूजा ने बिजली का बिल जमा करने से इनकार कर दिया। उनका कहना है कि बिजली कंपनी ने नपा को स्ट्रीट लाइट के पोल का 9 करोड़ रुपए संपत्तिकर जमा नहीं कि या है। बिजली कंपनी के अफसर पहले 9 करोड़ रुपए जमा करें, उसके बाद मैं बात करूंगा। वहीं दूसरी ओर नगरीय प्रशासन भोपाल के अफसरों ने नपा का चुंगीकर का 2 करोड़ रुपए बिजली कंपनी के एकाउंट में जमा कर दिया है।, इससे नपा अध्यक्ष खफा दिखे। उन्होंने भोपाल के अफसरों के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा कि शहर के विकास का पैसा उन्होंने बिजली कंपनी के एकाउंट में ट्रांसफर कर दिया, जिसकी वजह से अब गुना का विकास रुक जाएगा। उधर कलेक्टर भास्कर लक्षकार ने कहा कि नपा प्रशासन जलकर के नाम पर जनता से बिल वसूल रही है, ऐसे में उनको ही 11 करोड़ रुपए का बिल जमा करना होगा।

-नगर पालिका अध्यक्ष राजेन्द्र सलूजा ने कहा कि बिजली कंपनी 9 करोड़ रुपए का संपत्ति कर जमा करें

बिजली कंपनी के अफसरों ने नपा प्रशासन और अध्यक्ष राजेन्द्र सलूजा की शिकायत कलेक्टर भास्कर लक्षकार से लेकर नगरीय प्रशासन अफसर भोपाल में की है। उसके बाद नगरीय प्रशासन ने सोमवार को बिजली कंपनी के एकाउंट में 2 करोड़ रुपए बिजली के बिल का ट्रांसफर कर दिया। उधर नपा प्रशासन इस बात से खफा हैं कि नगरीय प्रशासन के अफसरों ने बिना पूछे चुंगी कर का पेमेंट उनके खाते की बजाय बिजली कंपनी के एकाउंट में कै से ट्रांसफर कि या है। उधर बिजली कंपनी के एसई एसपी शर्मा का कहना है कि नगरीय प्रशासन के अफसरों से उनके भोपाल में बैठे अफसरों से बातचीत चल रही है।

कलेक्टर बोले- नपा करेगी पेमेंट, मैंने की भोपाल बात

कलेक्टर भास्कर लक्षकार ने कहा कि नपा प्रशासन के ऊपर 11 करोड़ रुपए का बिजली का बिल बकाया है। ऐसी स्थिति में नपा प्रशासन को ही बिजली के बिल का पैसा जमा करना होगा। इसको लेकर उन्होंने निर्देश भी जारी कर दिए हैं। इस संबंध में कलेक्टर ने नगरीय प्रशासन भोपाल के अफसरों से भी बात की है। बिजली कंपनी के एसई एमपी शर्मा का कहना है कि नपा पर 11 करोड़ रुपए के बिजली के बकाया को लेकर कलेक्टर से बात की है। इस मामले को डिप्टी कलेक्टर विशाखा देशमुख देख रही हैं।

अध्यक्ष बोले नपा चल रही है घाटे में, वह कै से देंगे पैसाः

नगर पालिका अध्यक्ष राजेन्द्र सलूजा ने कहा कि नगर पालिका के एकाउंट में पैसा नहीं है। नपा विधानसभा चुनाव से पहले से घाटे में चल रही है। हालात यह है कि भवन अनुमति के नाम पर मिलने वाला टैक्स भी नहीं मिला, क्यों कि छह महीने पहले प्रदेश सरकार ने अवैध कॉलोनियों पर रोक लगा दी थी, जिसकी वजह से भवन अनुमति का काम पूरी तरह से बंद है। नपा को छह महीने में पांच करोड़ रुपए का टैक्स मिलता था, जो मिलना बंद हो गया है।

वर्जनः
नपा प्रशासन ने बिजली कंपनी में 11 करोड़ रुपए बिल के जमा नहीं कि ए है। बिजली का बिल नपा को ही जमा करना है। इस संबंध में मैंने भी निर्देश दिए है।

भास्कर लक्षकार
कलेक्टर गुना

नगरीय प्रशासन ने बिजली कंपनी के एकाउंट में सोमवार को दो करोड़ रुपए ट्रांसफर कर दिए हैं। यह नपा के विकास कार्य का पैसा था। चुंगी क्षतिपूर्ति के 2 करोड़ रुपए से शहर का विकास होता था, लेकि न अब वह बिजली कंपनी को बिल जमा करने को लेकर भोपाल के अफसरों ने कंपनी के एकाउंट में डाल दिया है। मैं बिजली कंपनी में 11 करोड़ रुपए जमा नहीं करूंगा। बिजली कंपनी को संपत्तिकर का 9 करोड़ रुपए नपा में जमा करना है। पहले वह संपत्तिकर जमा करें,उसके बाद मैं बिजली का बिल जमा करूंगा।

राजेन्द्र सलूजानपा अध्यक्ष गुना

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...