Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

हमारे पूर्वजों ने 105 साल पहले 104 एकड़ जमीन पर इस मेले को स्थापित किया -सांसद ज्योतिरादित्य

ग्वालियर- सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मेले के शुभारंभ कार्यक्रम में संभागीय आयुक्त एवं मेला अध्यक्ष बीएम शर्मा से कहा कि हमारे पूर्वजों ने 105 साल पहले 104 एकड़ जमीन पर इस मेले को स्थापित किया है और इसमें 5 हजार दुकानों का प्रावधान है। इसलिए मैरिज गार्डनों की अपेक्षा मेले के स्वरूप को भव्य करने के साथ इसे विकसित करने पर जोर दिया जाए।
 
भाजपाई या कांग्रेसियों का नहीं है ग्वालियर-श्री सिंधिया ने कहा कि ये ग्वालियर न किसी भाजपाई का है और न किसी कांग्रेसी का। यह ग्वालियर सिर्फ ग्वालियरवासियों का है। मंत्री, विधायक, महापौर, अधिकारी बैठकर मेले के लिए अच्छी से अच्छी प्लानिंग करें। उसे अमल में लाने के लिए मुझे जो करना है वह बताएं, मैं हर कदम पर साथ चलूंगा।
 
मेले के दौरान बंद रखे जाएं मैरिज गार्डन-सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया
सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने भाषण के दौरान रोड टैक्स की छूट का जिक्र करते हुए सीएम कमलनाथ का नाम लिया। महापौर विवेक शेजवलकर कार्यक्रम में सुबह 11.25 पर पहुंचे और श्री सिंधिया ने कैबिनेट मंत्री प्रद्युम्न को अपने पास से उठाकर वहां श्री शेजवलकर को बिठाया। इसके बाद दोनों के बीच गुफ्तगू होती रही।
प्रशासनिक एवं पुलिस अफसरों ने श्री सिंधिया के लिए श्रीमंत शब्द का उपयोग किया। कैबिनेट मंत्री लाखन सिंह कार्यक्रम में नहीं पहुंचे, लेकिन संचालन कर रही महिला ने बार-बार उनके नाम से प्रद्युम्न सिंह को संबोधित किया।
संभागीय आयुक्त बीएम शर्मा ने मेले में सुधार के लिए सुझाव देते हुए कहा कि संस्कृति विभाग के माध्यम से 5 दिन का चंबल महोत्सव भी होना चाहिए। क्योंकि, अन्य संभागों में ऐसे आयोजन पहले से होते हैं।
 
 
प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद शहर में पहली बार मेेले के शुभारंभ कार्यक्रम में एकत्र हुए कांग्रेसी इतने उत्साहित थे कि उनकी भीड़ में सांसद ज्योतिरादित्य फंस गए। कार्यक्रम खत्म होने के बाद अतिथियों के उतरने से पहले कार्यकर्ता मंच की ओर बढ़े तो अतिथि भीड़ में फंस गए। आगे बढ़ने की होड़ में कार्यकर्ताओं ने धक्का-मुक्की शुरू कर दी। इसी दौरान मंच के नीचे रखा साउंड सिस्टम का एक हिस्सा गिरा, जिसे पुलिसकर्मियों ने पकड़कर नीचे रखा। इसके बाद श्री सिंधिया को बाहर निकालने के लिए पुलिसकर्मी दोनों ओर हाथ पकड़कर खड़े हुए। इस दौरान पुलिस ने गेट बंद किया और फिर श्री सिंधिया को बाहर निकाला गया।
 
 
स्वागत में घायल हुए कार्यकर्ता
रविवार सुबह ग्वालियर आए श्री सिंधिया का काफिला जब रेलवे स्टेशन से बाहर आया तो गाड़ियों के साथ कार्यकर्ता दौड़ते हुए चल रहे थे। इसी बीच धक्के में केएस होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज पिपरौली के मेडिकल ऑफिसर डा. शुभेंद्रसिंह यादव लड़खड़ाए और उनके सीधे पैर की एड़ी में चोट लगी। उन्हें तत्काल नवजीवन हॉस्पिटल ले जाया गया। कैबिनेट मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे। चेकअप के बाद पट्टी कर उन्हें घर रवाना किया गया।
 
 
 
यह भी हुआ, जो चर्चा में रहा
 
सिंधिया के पीछे खड़े रहे मंत्री, विधायक
मेले के शुभारंभ समारोह में श्री सिंधिया का भाषण शुरू होते ही सबसे पहले प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर उनके पीछे जाकर खड़े हो गए। पास ही बैठे विधायक मुन्नालाल गाेयल भी उनके पास खड़े हो गए। इसी बीच महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी और विधायक प्रवीण पाठक ने आपस में चर्चा की और कुछ ही देर में वे भी श्री सिंधिया के पीछे आकर खड़े हो गए।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...