ग्वालियर- प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रघुम्न सिंह ने
मुरार टप्पा कार्यालय परिसर में तीन नई तहसीलों (मुरार, सिटी सेंटर व तानसेन) के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा
नगर निगम के जिन अधिकारियों ने कांग्रेसियों पर मुकदमे दर्ज किए, उन अधिकारियों से ही उत्कृष्ट कार्य के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मान कराऊंगा। अब मैं चैन से नहीं बैठने वाला हूं। प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रघुम्न सिंह का यह अंदाज बतौर मुख्य अतिथि ग्वालियर के पहले सरकारी कार्यक्रम में था। वे मुरार टप्पा कार्यालय परिसर में तीन नई तहसीलों (मुरार, सिटी सेंटर व तानसेन) के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
अस्पताल, कंट्रोल, जनमित्र केंद्र से लेकर अलग जगह की अव्यवस्थाओं का उदाहरण देते हुए खाद्य मंत्री ने अफसरों को इशारा किया कि जनता परेशान हुई तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं मंत्री से पहले विधायक मुन्नालाल गोयल ने भी अपने भाषण में कह दिया कि अफसर जनता से अपना व्यवहार सुधार लें, वरना हम अधिकारियों से अपना व्यवहार खराब कर लेंगे।
ज्ञात रहे कि जिले में तीन नई तहसील बन जाने से अब कुल 8 तहसीलें हो गई हैं। अभी तक जिले में ग्वालियर गिर्द, घाटीगांव, डबरा, भितरवार व चीनोर तहसीलें थीं। तीन नई तहसीलों में से मुरार तहसील का कार्यालय सात नंबर चौराहे के समीप बने तहसील भवन में संचालित होगा। सिटी सेंटर तहसील का कार्यालय नवीन कलेक्ट्रेट भवन व तानसेन तहसील कार्यालय हस्तिनापुर में संचालित होगा।
नई बनी मुरार तहसील में 37 पटवारी हल्कों से जुडे 84 गांव शामिल किए गए हैं। इसी तरह सिटी सेंटर तहसील में 22 पटवारी हल्कों से जुडे 52 गांव और तानसेन तहसील में 29 पटवारी हल्कों से जुडे 67 गांव शामिल किए गए हैं। कार्यक्रम में महापौर विवेक नारायण शेजवलकर, विधायक मुन्नालाल गोयल, जिला पंचायत की अध्यक्ष मनीषा भुजवल सिंह यादव व नगर निगम परिषद के नेता प्रतिपक्ष कृष्णराव दीक्षित, प्रभारी कलेक्टर दिनेश श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
उप नगरों में खुलेंगी कैंटीन
-खाद्य मंत्री तोमर ने कहा कि ग्वालियर शहर के चारों उप नगरों में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को सस्ती दर पर पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए तमिलनाडु राज्य की तर्ज पर कैंटीन खोलने के प्रयास किए जाएंगे।
-जिन उपभोक्ताओं के अंगूठे का मिलान मशीन से नहीं हो पा रहा है, उनको फिलहाल आईडी से सत्यापन कर राशन दिया जाएगा।
-एलपीजी सिलेंडर में गैस कम आने की शिकायत दूर की जाएगी। फूड कंट्रोलरों को निर्देश दिए हैं कि गरीबों को मिलने वाले अनाज में कंकड़ नहीं होना चाहिए। प्रभारी कलेक्टर इसके लिए बैठक लेकर निर्देश जारी करें।
-खाद्य मंत्री ने यह भी कहा कि नगर निगम के जनमित्र केद्र भ्रष्टाचार के अड्डे बन गए हैं, अब ऐसा नहीं चलने दिया जाएगा।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal