Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

यदि आपकी कोई समस्या है तो मुझे मोबाइल पर मैसेज करें-मंत्री ने कहा, मैं आपका सेवक, मंत्री प्रद्युम्न सिंह

ग्वालियर- यदि आपकी कोई समस्या है तो मुझे मोबाइल पर मैसेज करें। मैं तत्काल आपकी समस्या हल करूंगा। मैं आपका और सिंधिया परिवार का सेवक हूं। यह बात खाद्य मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने मुरार तहसील कार्यालय में तीन तहसीलों के शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कही।
तय कार्यक्रम से डेढ़ घंटा लेट पहुंचे श्री तोमर ने मौके पर मौजूद अधिकारियों के बीच कहा, किसी भी उपज की खरीदी में यदि किसान परेशान होगा तो आपको भी परेशानी होगी।
मंच से मंत्री ने कहा, कलेक्टर आप सुन लें, नाप तौल वालों को कह दें। यदि किसी ग्राहक के घर रसोई गैस तय वजन से कम पहुंची तो दोषियों को सजा मिलेगी।
इस अ‌वसर पर महापौर विवेक नारायण शेजवलकर, कांग्रेस विधायक मुन्नालाल गोयल भी मौजूद थे। भाजपा विधायक भारत सिंह कुशवाह कार्यक्रम में नहीं पहुंचे।
मंत्री श्री तोमर ने कहा, जनमित्र केंद्र की व्यवस्था में सुधार की जरूरत है। उन्होंने कहा, केंद्रों पर निगरानी के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय करने वे शीघ्र ही उनकी बैठक लेंगे।
तमिलनाडु की तर्ज पर अम्मा कैंटीन शहर में चार जगह चालू करने की बात भी मंत्री ने कही।
मंच से ही मंत्री ने एक और घोषणा करते हुए कहा कि जो लोग मेरे साथ जेल गए हैं, उनका सम्मान यही प्रशासन शहर में करेगा। विधायकमुन्नालाल गोयल ने विशेष अतिथि के रूप में कहा, नई तहसीलों से लोगों को राहत मिलेगी।
3 अस्पतालों में पहुंचे मंत्री, देखी समस्याएं, नाराजगी
मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर भोपाल से देर रात ग्वालियर आए। स्टेशन से वह सीधे रात 1:30 बजे बिरला नगर प्रसूतिगृह पहुंचे। वहां न तो कोई डॉक्टर था और न ही गार्ड। इस पर उन्होंने सीएमएचओ को फोन कर रात में गार्ड और डॉक्टर की व्यवस्था करने के लिए कहा। यही स्थिति बीमा अस्पताल की थी। उन्होंने श्रमायुक्त को निर्देश दिए कि ड्यूटी से गायब डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई करें। इसी बीच केआरएच में भर्ती सुनीता बघेल को ब्लड नहीं मिलने की शिकायत उनके पास आई, तो वे केआरएच पहुंच गए।
पटेल स्कूल बनेगा उत्कृष्ट, सीसीटीवी कैमरे लगेंगे
 मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने पटेल स्कूल में आयोजित शिक्षक पालक संघ की बैठक में कहा कि पटेल उमावि को उत्कृष्ट विद्यालय बनाया जाएगा। क्लास रूम में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। स्मार्ट क्लास रूम बनेंगे। उन्होंने 4 कमरों के निर्माण और फर्नीचर उपलब्ध कराने की भी घोषणा की। कार्यक्रम में पप्पू अग्रवाल, बृजेन्द्र सिंह, श्रीराम प्रजापति, सूरज सिंह परमार ने स्कूल के लिए कुल 78 हजार रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की। इस दौरान दानदाताओं के साथ ही शिक्षक-शिक्षिकाओं का सम्मान किया गया।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...