Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

पिकनिक मना लौट रही मैजिक पलटा तीन घायल दो रेफर

म्योरपुर/सोनभद्र
म्योरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवरी निवासी तीन युवक मैजिक पलटने से बुरी तरह घायल हो गए घायल जिन्हें उक्त वाहन स्वामी द्वारा म्योरपुर सीएचसी लेकर भर्ती कराया गया जहाँ मौजूद डॉक्टर फिरोज द्वारा सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है घायलों में बॉस देव पुत्र बाबूराम उम्र

15,विशाल पुत्र फूल चन्द उम्र 13 वर्ष,नीरज पुत्र राजेश गुप्ता 14,सभी निवासी देवरी के बताये जा रहे है घायल बाबूराम ने बताया कि हम लोग पिकनिक मना कर घर वापस आ रहे रास्ते मे गाड़ी स्वामी द्वारा जलावनी लकड़ी गाड़ी में लोड कर लिया गया वाहन स्वामी द्वारा गाड़ी जंगल मे बहुत तेज चलाया जा रहा था कि अचानक अनियंत्रित हो पलट गई जिससे हम तीनों घायल हो गए वाहन स्वामी राधेश्याम ने बताया कि ये सभी लोग शराब पिये हुए थे और मेरी गाड़ी पर लटक गई जिससे जंगली रास्ता होने के कारण मेरी गाड़ी पलट गई घायलों का इलाज कर रहे डॉक्टर फिरोज आबेदीन ने बताया कि एक का जांघ टूट गया है दूसरे का सीने में चोट आई है दोनो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है जबकि तीसरे का इलाज किया जा रहा हैं खतरे से बाहर है वही थानाध्यक्ष शिव कुमार मिश्र ने बताया कि सूचना मिली है मामले की जांच कर उक्त वाहन स्वामी के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...