Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

खाद की कालाबाजारी पर एक लाइसेंस सस्पेंड, दो को नोटिस

ग्वालियर-एक दिन पहले कृषि विभाग को भितरवार व चीनौर की जिन तीन दुकानदारों के गोदाम में खाद के बैग अवैध रूप से रखे मिले थे, उन्हें नोटिस जारी कर दिए गए। इनमें से दो को लाइसेंस सस्पेंड करने की चेतावनी दी गई है, जबकि एक का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया गया है।
दूसरी तरफ पिछले काफी समय से रात के समय पारा 10 डिग्री से नीचे रहने पर फसल को हुए नुकसान की रिपोर्ट मुख्यालय भेज दी गई है। इसमें ग्वालियर जिले का नाम शामिल नहीं है।
 
चीनौर के मैसर्स जय मां बसैया खाद भंडार पर 152 खाद के बैग अवैध रूप से रखे मिले थे। इस दुकानदार ने कुछ किसानों को अधिकतम लिमिट 10 बैग से ज्यादा 20 तक दिए।  टीम को मौके पर भाव सूची भी नहीं मिली थी। ऐसे ही भितरवार के मैसर्स राकेश कुमार मुकेश कुमार की दुकान पर भी 81 बैग रखे मिले थे, जबकि स्टॉक सूची में खाद का स्टॉक निरंक था। इन दोनों को संयुक्त संचालक कृषि ने नोटिस जारी कर दिया है। मैसर्स शीतला सीमेंट एवं खाद भंडार का लाइसेंस इसलिए सस्पेंड कर दिया गया है।
 
गुना-अशोकनगर में पाला,रिपोर्ट भेजी: तापमान 10 डिग्री से कम रहने के बाद भी ग्वालियर में पाले का असर नहीं है। इस तरह की रिपोर्ट सोमवार शाम मुख्यालय भेज दी गई।
 
4 टीमें बनीं: सभी 30 बिक्री केंद्रों से किसानों को खाद की बिक्री सुबह 8 से शाम 6 बजे तक निरंतर की जाए। जो दुकानदार कालाबाजारी कर रहे हैं उनके खिलाफ पुलिस में प्रकरण दर्ज कराए जाएं। यह बात प्रभारी कलेक्टर दिनेश श्रीवास्तव ने कलेक्टोरेट में हुई समय सीमा में बैठक में दिए। उन्होंने कहा, खाद की बिक्री पर निगाह रखने के लिए चार टीमें बनाई गई हैं।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...