ग्वालियर-
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने सिविल अस्पताल हजीरा का निरीक्षण किया। मरीजों ने जब एक्सरे नहीं होने की शिकायत दर्ज कराई तो मंत्री ने सख्त नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि कहने के बाद भी व्यवस्था नहीं सुधर रही है। अब यदि इस प्रकार की शिकायत मिली तो मैं चेतावनी नहीं दूंगा, सीधे एक्शन लूंगा।
मंत्री ने अस्पताल के सभी उपकरण 15 दिन में दुरूस्त कराने के निर्देश दिए हैं। अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर उपचार मिले और सभी चिकित्सक अपनी नैतिक जिम्मेदारी को समझें। इसके बाद मंत्री शासकीय हाई स्कूल गेंडेवाली सड़क का निरीक्षण किया। यहां पर बच्चों को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता को परखा। वर्तमान में उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता में सुधार की जरुरत बताई है। मंत्री ने इस दौरान अनुसूचित जाति बस्ती औषधालय का निरीक्षण करने भी पहुंचे। यहां पर लाईट नहीं होने पर सख्त नाराजगी जाहिर की है। साथ ही तत्काल विद्युत व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश दिए हैं।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal