
– *डीएम का विशेष प्रयास लाया रंग, किसानों को मिलेगी राहत*
– *शीघ्र आएगी इफ्को की 3145 मै.टन यूरियाः जिला कृषि अधिकारी*
बलियाः यूरिया की उपलब्धता को जिलाधिकारी भवानी सिंह का विशेष प्रयास रंग लाया। सोमवार को शक्तिमान यूरिया की 1276 मैट्रिक टन यूरिया जिले को प्राप्त हो गयी। यही नहीं, 3145 मैट्रिक टन इफ्को यूरिया भी जल्द ही प्राप्त हो जाएगी। इस प्रकार अब किसानों को आसानी से यूरिया मिल सकेगी।
जिला कृषि अधिकारी विकेश पटेल ने बताया कि सोमवार को यूरिया की रेक प्राप्त हो चुकी है। यूरिया की जो किल्लत चल रही थी, अब दूर हो जाएगी। पटेल ने किसानों से अपील की है कि यूरिया खरीदते समय इस बात का विशेष ख्याल रहे कि पीओएस मशीन के माध्यम से ही क्रय करें। अगर कोई दुकानदार निर्धारित मात्रा से अधिक मूल्य लेता हो तो तत्काल इसकी शिकायत जिला कृषि अधिकारी को करें। उन्होंने बताया कि इफ्को यूरिया की 3145 मैटिक टअन यूरिया भी जल्द ही प्राप्त हो जाएगी, जो किसानों तक आसानी से पहुंच सकेगी।
————
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal