Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

नेशनल हाइवे बिलौआ तिराहे से घोघा तक 19.8 किमी के मार्ग का घटिया हो रहा निर्माण

 
ग्वालियर-
नेशनल हाइवे बिलौआ तिराहे से घोघा तक 19.8 किमी के मार्ग का निर्माण कराया जा रहा है। जिसके लिए शासन द्वारा पाथ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को 67 करोड़ रुपए का ठेका दिया गया है, लेकिन सड़क निर्माण कंपनी द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। नियमानुसार 20 सेमी मिट्टी पर पानी डालकर रोलर चलाकर उसका कॉम्पेक्शन करना है, लेकिन ठेकेदार द्वारा 40 से 60 सेमी मिट्टी पर बिना पानी डाले रोलर चलाकर मिट्टी का कॉम्पेक्शन किया जा रहा है। ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण का काम 50 फीसदी पूरा कर लिया गया है। बिना पानी डाले कराए जा रहे मिट्टी के काम्पेक्शन से भविष्य में सड़क बैठ सकती है। यदि समय रहते ठेकेदार द्वारा काम को सुधारा नहीं गया तो भविष्य में रोड से गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
 
धूल के उड़ रहे गुबार
 
निर्माणाधीन सड़क पर पुलिया निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढों के कारण सड़क मिट्टी पड़ी हुई है। सड़क पर निकलने वाले वाहनों के दिनभर धूल उड़ती रहती है। जिसके कारण दो पहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिनभर उड़ते धूल के गुबारों से आसपास रहने वाले ग्रामीण भी परेशानी का सामना कर रहे हैं, लेकिन ठेकेदार द्वारा सड़क पर पानी का छिड़काव नहीं कराया जा रहा है।
 
इनका कहना है-
 
बिलौआ सड़क के निर्माण में मिट्टी कॉम्पेक्शन के लिए 20 सेंटीमीटर मिट्टी पर पानी डालकर रोलर चलाना चाहिए। यदि सड़क निर्माण में लापरवाही बरती जा रही है तो हम दिखवाएंगे।
 
राजीव कुमार श्रीवास्तव, संभागीय प्रबंधक मप्र सड़क विकास निगम
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...