ग्वालियर-मुरैना सुमावली से विधायक एदल सिंह कंषाना को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किए जाने पर सुमावली विधायक एदल सिंह कंषाना के समर्थकों नेसरायछोला थाने के देवरी बाबा मंदिर के पास हाइवे पर शाम करीब साढ़े चार बजे जाम लगा दिया।
इस दौरान समर्थकों ने हाइवे पर वाहनों के टायरों में भी आग लगा दी। जाम करीब ढाई घंटे तक चला। तीन से चार किमी तक वाहनों की कतार लग गई।


समर्थकों ने देवपुरी बाबा मंदिर के पास हाइवे टायर भी जलाए। सरायछोला थाना पुलिस और लाइन से भी बल पहुंच गया। करीब सात बजे जब कांग्रेस नेता मौके पर पहुंचे और समझाया। तब कहीं जाम खुला। इसके बाद हाइवे ट्रैफिक बहाल हो सका।
उल्लेखनीय है कि सुमावली विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी ऐदल सिंह कंसाना ने विधानसभा चुनाव में 65455 वोट प्राप्त कर प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी अजब सिंह कुशवाह को 13313 मतों से पराजित कर दिया था।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal