Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

*जीएसटी काउंसिल की बैठक में रोजमर्रा? की 33 चीजें हुईं सस्ती*

जीएसटी काउंसिल की 31वीं बैठक में कुल 33 चीजों से जीएसटी दरें घटाने पर फैसला हो गया है। 7 आइटम को 28 फीसदी की स्लैब से हटाकर 18 फीसदी की स्लैब में लाया गया है। कांग्रेस नेता वी नारायणसामी ने कहा है कि 33 आइटम पर जीएसटी घटाया गया है।

साथ ही 7 आइटम को 28% स्लैब से 18% पर लाया गया है। 26 आइटम को 18% स्लैब से 12% पर लाया गया है। आपको बता दें कि पिछले हफ्ते पीएम मोदी ने दरें घटाने की बात कहीं थी। 33 प्रोडक्ट पर जीएसटी दरें घटाकर 18%, 12%, 5% की गई है। साथ ही, टायर, वीसीआर, लीथियम बैटरी को 28 फीसदी के दायरे से निकाल कर 18% पर लाया गया है।

पुड्डुचेरी मुख्यमंत्री नारायण सामी ने कहा है कि कुल 33 आइटम्स की जीएसटी की दरों में कटौती पर सहमति बनी है। इसमें 7 आइटम्स 28 फीसदी से घटाकर 18 या निचले स्लैब में लाया गया है। वहीं 27 आइटम्स को 18 फीसदी से घटाकर 12,5 फीसदी या जीरो स्लैब में लाया गया। ये सभी आइटम्स आम आदमी के रोज़मर्रा के इस्तेमाल में आने वाली वस्तुएं हैं।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...