Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

बस का 22 हजार मोटरयान कर, लिपिक, कम्प्यूटर ऑपरेटर ने 22 में निपटा दिया केस

ग्वालियर-
स्मार्ट शाखा के कम्प्यूटर ऑपरेटर व बस मालिक की मिली भगत सामने आई हैएक बस का मोटरयान कर 22 हजार रुपए भरना था पर दस्तावेजों से छेड़छाड़ कर 22 रुपए में केस खत्म कर दिया गया। घटना 1 अप्रैल 2018 से 31 जुलाई 2018 के बीच क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय की है। खातों की जांच की जा रही थी तो यह मामला पकड़ में आया। जिस पर मामले की जांच की गई। इसमें तत्कालीन शाखा लिपिक, स्मार्ट शाखा के कम्प्यूटर ऑपरेटर व बस मालिक की मिली भगत सामने आई है। जिस पर एआरटीओ रिंकू शर्मा ने मामले की शिकायत सिरोल थाना में की। जिस पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
 
 
बताया गया है कि क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में अभी हाल ही में मोटरयान कर जमा के दस्तावेजों की जांच चल रही थी। तभी बस क्रमांक एमपी30पी-0352 के 1 अप्रैल 2018 से 31 मार्च 2018 के बीच का मोटरयान कर जो 22 हजार रुपए होता है। वह 7 जुलाई 2018 को भरना बताया गया। 22 अक्षर साफ दिखा, लेकिन उसके बाद ओवर राइटिंग थी। यह बस का रजिस्ट्रेशन विनय कुमार गुप्ता के नाम पर है। सच्चाई पता करने के लिए जांच बैठाई गई। कर जमा की असलियत का पता लगाने शाखा से कार्यालयीन नस्ती प्रस्तुत करने के निर्देश एआरटीओ द्वारा दिए गए। पर पता लगा कि नस्ती उस समय स्मार्ट शाखा के कम्प्यूटर ऑपरेटर मेहमूद खान ने दस्तावेज स्कैन करने के लिए मंगाई थी जो वापस ही नहीं की। स्मार्ट शाखा में पता किया तो वहां भी नस्ती नहीं मिली। इसके बाद बिलों की जांच की तो एक बिल को जानबूझकर स्कैन नहीं करना पाया गया। जिसके बाद खुलासा हुआ कि तत्काली शाखा लिपिक प्रभारी ख्यालीराम आर्य, स्मार्ट शाखा के मेहमूद खान व बस मालिक विनय कुमार गुप्ता द्वारा शासन को राजस्व हानि पहुंचाने कूटरचना की। जिस पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ धोखाध़उी का मामला दर्ज कर लिया है।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...