Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

खनियांधाना के वर्तमान टीआई प्रदीप बाल्टर को एसपी ने तत्काल प्रभाव से कर दियानिलंबित

ग्वालियर-

शिवपुरीजिले के करैरा के पूर्व व खनियांधाना के वर्तमान टीआई प्रदीप बाल्टर को एसपी राजेश कुमार हिंगणकर ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर लाइन अटैच कर दिया है। टीआई बाल्टर पर करैरा टीआई रहते हुए थाना परिसर में जब्ती में रखे 7 डंपर, एक एलएनटी व एक जेसीबी मशीन को अवैध तरीके से छोडऩे का आरोप है। टीआई करैरा ने इन सभी मशीनों व डंपरों के गायब होने की रिपोर्ट एसपी से की थी जिस पर से यह कार्रवाई की गई।

जानकारी के मुताबिक टीआई अजय भार्गव ने 4 माह पूर्व करैरा थाने का चार्ज लिया तो रिकोर्ड के मुताबिक विभिन्न अपराधों में कागजों में जब्त एक एलएनटी मशीन, एक जेसीबी व 7 डंपर थाना परिसर से नदारद मिले। इसकी रिपोर्ट टीआई भार्गव ने एसपी राजेश कुमार हिंगणकर को भेजी। मामले की जांच की गई तो पता चला कि करैरा के तत्कालीन टीआई प्रदीप बाल्टर ने डंपर व मशीनें थाना परिसर से कहीं और रखवा दी थीं।

इसमें कुछ लोगों ने एसपी को शिकायत दर्ज कराई थी कि टीआई बाल्टर ने यह मशीनें व डंपर वाहन मालिकों को ही सांठगांठ कर बिना कोर्ट की अनुमति के दे दिए थे। यह मामला जब सामने आया तो चुनाव से कुछ दिन पूर्व गायब हुए यह सभी वाहन एक-एक करके वापस थाने में आ गए। इस मामले में प्राथमिक रूप से टीआई बाल्टर की संदिग्ध भूमिका के चलते एसपी राजेश कुमार हिंगणकर ने उन्हें निंलबित कर लाइन भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है। बाल्टर की जगह पर खनियांधाना टीआई की कमान एचएल प्रजापति को सौंपी गई है।

वाहन गायब होने की एसपी से की थी शिकायत
मैंने जब करैरा थाने का पदभार ग्रहण किया तो विभिन्न अपराधों में जब्त एलएनटी, जेसीबी व 7 डंपर थाना परिसर से गायब थे। इसकी रिपोर्ट एसपी साहब को सौंपी थी। मुझे यह नहीं पता कि यह वाहन व मशीनें थाने से कहां गए थे। यह आपको टीआई बाल्टर ही बता सकतें है।
अजय भार्गव, टीआईकरैरा

निलंबन की मुझे जानकारी नहीं
मै जब थाने पर था, तो सभी जब्त वाहन व मशीनें थाना परिसर में थीं। इसके बाद क्या हुआ इसका मुझे कुछ नहीं पता। मुझ पर जो निलंबन की कार्रवाई की गई है, इसकी जानकारी मुझे नहीं मिली है। अधिकारी जो करते हैं वह सही है।
प्रदीप बाल्टर, टीआई

वाहन गायब होने के मामले में किया निलंबित
थाना परिसर से मशीनें व डंपर गायब होने के मामले में टीआई को निलंबित किया गया है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
राजेश कुमार, एसपी, शिवपुरी

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...