Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

महाधिवक्ता की नियुक्ति,वरिष्ठ अधिवक्ता राजेन्द्र तिवारी को नए महाधिवक्ता का दायित्व सौंपा

ग्वालियर
प्रदेश में नई सरकार के बनते ही नए महाधिवक्ता की नियुक्ति कर दी गई। वरिष्ठ अधिवक्ता राजेन्द्र तिवारी को नए महाधिवक्ता का दायित्व सौंपा गया है।ग्वालियरमें भी उपमहाधिवक्ता मनोनीत जल्द होंगे
जबलपुर वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा के करीबी और मप्र कांग्रेस लीगल सेल के अध्यक्ष अजय गुप्ता और हाईकोर्ट बार एसोसिएशन जबलपुर के सचिव शशांक शेखर को अतिरिक्त महाधिवक्ता बनाया गया है। विधि एवं विधायी कार्यविभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। साथ ही फाइल राज्यपाल को भेज दी गई है।
वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र तिवारी मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के 16वें महाधिवक्ता होंगे। विधि विभाग ने उनकी नियुक्ति को हरी झंडी दे दी है। मुख्यमंत्री और राज्यपाल के अनुमोदन के बाद नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।
 
प्रदेश में नई सरकार के गठन के साथ ही महाधिवक्ता पद के लिए हलचल तेज हो गई थी। इसके लिए वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र तिवारी सहित जबलपुर व भोपाल के एक-एक अधिवक्ता का नाम प्रस्तावित किया गया था। विचार-विमर्श के बाद सोमवार को विधि विभाग ने तिवारी के नाम पर सहमति दे दी है। अब यह प्रस्ताव मुख्यमंत्री कमलनाथ की अनुशंसा के बाद राज्यपाल को भेजा जाएगा। राज्यपाल के अनुमोदन करते ही विधि विभाग तिवारी की नियुक्ति अधिसूचना जारी करेगा।
 
 
छात्र राजनीति से हैं सक्रिय
 
राजेंद्र तिवारी का जन्म 14 अप्रैल 1936 को जबलपुर में हुआ। वे छात्र राजनीति में खासे सक्रिय रहे। 1956-57 में रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर के छात्रसंघ अध्यक्ष रहे। बीए, एमए(संस्कृत), एलएलबी की परीक्षा पास करने के बाद उन्होंने 1964 से वकालत आरंभ की। 1985-88 तक राज्य सरकार के उप महाधिवक्ता रहे। 1993 में हाइकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने, इसके अलावा अनेक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थाओं से भी जुड़े हैं।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...