ग्वालियर-
प्रबंध संचालक मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी डा संजय गोयल ने मोनो पोल व एरिया स्टोर, मीटर टेस्ट लैब का निरीक्षण किया। अधिकारियों से मोनो पोल की प्रगित जानी। अधिकारियों बताया कि पोल का काम फूलबाग सब स्टेशन तक जनवरी 2019 में पूरा कर लिया जाएगा। रेलवे लाइन के पास काम शेष रह गया है, उसके लिए रेलवे से परमीशन मिल गई गई है।
डॉ. संजय गोयल ने कंपनी के क्षेत्रीय भंडारों को निर्देशित किया है कि वे सामग्री का नियत अंतराल में भौतिक सत्यापन करें। उपभोक्ताओं के सर्वोधा हित को ध्यान में रखते हुए विद्युत सामग्री के प्रबंधन पर ध्यान रखे । उन्होंने कहा कि सामग्री का भंडारण व्यवस्थित ढंग से किया जाए, ताकी सामग्री सुरक्षित रहे। उसका परिवहन सुगमता से किया जा सके । मीटर टेस्टिंग लैब का निरीक्षण करते हुए कहा कि राउण्ड दी क्लॉक चलाकर अति शीघ्र मीटरों का परीक्षण किया जाए। इससे विभिन्ना योजनाओं के अंतर्गत मीटरिंग के कार्यों को गति मिल सके । इसके अलावा ग्वालियर चंबल संभाग में विद्युत आपूर्ति के कार्यों की समीक्षा भी की। इस अवसर पर ग्वालियर क्षेत्र के मुख्य महाप्रबंधक डीपी अहिरवार, महाप्रबंधक शहर वृत्त अक्षय खरे, महाप्रबंधक मुरैना विनोद कटारे सहित सभी अधिकारी उपस्थित थे ।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal