Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

जिला चिकित्सालय बैढ़न से उठता जा रहा है लोगो का विस्वास उपचार के दौरान खून की कमी के कारण हुई प्रसूता की मौत।।।

ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 09/12/2017

पति ने कहा देरी से उपचार हेतु डॉक्टर पर लगाया आरोप शव वाहन हेतु परिजन परेशान।।।

BK NEWS:सिंगरौली (राजकुमार सिंह/जमुना सोनी) बैढन जिला चिकित्सालय बैढन अस्पताल में उपचार के दौरान प्रसूता महिला की हुई मौत, रक्त की कमी बतायीं जा रही है प्रसूता पानकली सिंह उम्र 22 वर्ष पति आनंद सिंह निवासी – ग्रामीण अंचल साजापानी थाना सरई जिला सिंगरौली की है ।

प्रसूता पति आनंद सिंह ने बताया कि सरई अस्पताल में पुत्र जन्म हुआ सब ठीक कुछ था, प्रसव होने के 1 घंटे बाद प्रसूता पानकली बेहोश हो गयी थी जिसे कल दिनांक 08/12/2018 को दोपहर लगभग 01:00 बजे रेफर कर दिया गया था जिसे शाम 4:00 बजे जिला चिकित्सालय बैढन में उपचार हेतु भर्ती कराया गया था पति आनंद सिंह ने आरोप लगाते हुये बताया कि 108 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचने के बाद तुरंत उपचार न होने के कारण आज दिनांक 09/08/2018 को 3:00 बजे भोर में हमारी पत्नी की मौत हो गयी ।

वही पर डॉक्टर द्वारा बताया गया कि पहले से बेहोशी हालत में नाजुक थी और 4 ग्राम रक्त होने से यह घटना घटी, अपने हिसाब से उपचार चल रहा था, वही गरीब व आदिवासी परिवार होने के कारण शव प्रसूता कक्ष के बेड पर पड़ा हुआ है और शव को ले जाने हेतु कोई वाहन उपलब्ध नहीं है वहीं शव को गृह ग्राम साजापानी सरई ले जाने हेतु वाहन थाना बैढन संपर्क साधा गया तो बताया गया कि शव वाहन खराब पड़ा हुआ है वही जिला चिकित्सा अधिकारी से सम्पर्क किया तो उनके द्वारा कहा गया कि हम क्या करे हमारे पास कोई सुविधा नही है गरीब है तो हम क्या करे अपना कोई व्यवस्था करें और शव को ले जाये ।

खबर लिखे जाने तक शव वाहन उपलब्ध नहीं हो सका है अगर कोई समाजिक संगठन व कार्यकर्ता स्वेच्छा से मदद करना चाहते है तो आगे आये । जनहित में जारी ।।।

आप को बता दे की जिला चिकित्सालय बैढ़न से शासन के इतना पैसा चिकित्सा के लिए खर्च करने के बाद भी अब लोगो का विस्वास उठता जा रहा है लोगो का कहना है की प्राइबेट में इलाज इतना महंगा है की मजबूरी में यहाँ आना पड़ता है और यहाँ भी काफी लापरवाही है।।आखिर क्या करे।।।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...