ग्वालियर-
हम जैसा बोलेंगे, बच्चे वैसा ही बन जाएंगे। बच्चों से लोग नालायक या अन्य प्रकार की नकारात्मक बातें करते हैं। एेसी बातें करने से बच्चे की वैसी ही मानसिकता बन जाती है। बच्चों को कभी डांटना नहीं चाहिए। उन्हें हमेशा सकारात्मक ही बोलना चाहिए। हमें हमेशा अपने घर का वातावरण खुशनुमा रखना चाहिए।
यह बात पाकिस्तान के सिंध प्रांत स्थितरहडकी साहेब से आए हजूरी रूप साईं साधराम साहेब ने भगवत सहाय ऑडिटोरियम में कही। इससे पहले किला गेट चौराहे पर सत्यनारायण मंदिर समिति द्वारा साईं साधराम साहेब का फूलों से स्वागत किया गया। इसके बाद साईं साधराम साहेब मुरार स्थित कृष्ण वाटिका पहुंचे। यहां सबसे पहले संत सतरामदास साहेब के सामने नाम जाप हुआ। इसके बाद धूनि साहेब का भोग हुआ। अंत में आरती उतारी गई। इसके बाद साईं साधराम साहेब माधौगंज स्थित संत कंवरराम की कुटिया और झूलेलाल मंदिर पहुंचे। इस अवसर पर भगवान दास, शंकर खत्री, विनोद विदयानी, आत्म दास, राकेश वाधवानी आदि उपस्थित थे।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal