ग्वालियर . ग्वालियर के फोटोग्राफर केदार जैन नेयह फोटो 6 दिसंबर, 1992 को अयोध्या में बाबरी ढांचा ढहाए जाने के समय लिया था। केदार जैन ने प्रेस को बताया- मैं 6 दिसंबर को सुबह अयोध्या पहुंचा तो वहां भारी भीड़ थी। कारसेवक मस्जिद के गुंबद तोड़ रहे थे, तभी मेरी नजर उमा भारती पर पड़ी।
वे वरिष्ठ भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी के गले में हाथ डालकर खुशी से झूम रही थीं। मैंने जोशी जी से फोटो की परमिशन ली तो उमा भारती ने कहा- हां खींचो फोटो। यह फोटो कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय अखबारों में छपा। केदार बताते हैं कि बाद में सीबीआई ने अहम सबूत मानते हुए इस फोटो के आधार पर उमा भारती और मुरली मनोहर जोशी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। सीबीआई ने उन्हें गवाह बनाया है। उनकी पेशी लखनऊ अदालत में 1 अगस्त, 2017 को हो चुकी है। केदार कहते हैं कि एक फोटो उन्हें इतनी शोहरत और मुसीबत दिला देगा, इसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal