ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 06/12/2018
सेवानिवृत्त सीएसपी गोविंद प्रसाद पाण्डेय ने ध्वजारोहण कर होमगार्ड महानिदेशक महान भारत सागर के संदेशो का किया वाचन।।
BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन आज दिनांक 06/12/2018 को नगर पालिक निगम सिंगरौली अंतरराज्यीय बस स्टैंड बैढन प्रतिक्षालय के ऊपर होमगार्ड जिला कार्यालय परिसर में मध्य प्रदेश

होमगार्ड महानिदेशक – महान भारत सागर (आईपीएस) के निर्देशानुसार प्लाटून कमांडर – दलवीर प्रसाद विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में बड़े हर्षोल्लास के साथ 72 वां होमगार्ड स्थापना के अवसर पर मुख्य अतिथि- सेवानिवृत्त नगर पुलिस अधीक्षक – गोविन्द प्रसाद पाण्डेय के द्वारा ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली गयी और मध्य प्रदेश होम गार्ड महानिदेशक के सन्देशो का वाचन कर बड़े धूम – धाम से होम गार्ड दिवस मनाया गया ।

बताया जा रहा है कि होमगार्ड स्थापना दिवस बड़े धूम-धाम से मनाते हुये सन्देश में सैनिको के द्वारा किये गये सराहनीय कार्यो जैसे बाढ़ – आपदा विपत्तियों एवं कानून व्यवस्था और नाजुक घड़ियों के साथ – साथ उज्जैन में सिंहस्थ महाकुंभ – 2016 और विधानसभा 2018 चुनाव 28 2018 को संपन्न कराने में 90% होमगार्ड जवानों ने सीमावर्ती राज्य राजस्थान – तेलंगाना छत्तीसगढ़ जैसी तमाम कठिनाइयों से लड़ते हुये दिन – रात लगन व मेहनत के साथ ड्यूटी किया है जिसके लिये होमगार्ड महानिदेशक महान भारत सागर ने जवानों के कार्यो की सराहना की है ।

मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त नगर पुलिस अधीक्षक – गोविन्द प्रसाद पाण्डेय को प्लाटून कमांडर – दलबीर प्रसाद विश्वकर्मा के द्वारा शाल श्रीफल एवं गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया, वहीं पर सेवानिवृत्त प्लाटून कमांडर – गिरधारीलाल साहू एवं मेजर- रामजी शर्मा को शाल श्रीफल देकर उनको भी सम्मानित किया गया ।
मौके पर मुख्य रूप से प्लाटून कमांडर – दलवीर प्रसाद विश्वकर्मा, वृजेन्द्र पाण्डेय, कुंवारे लाल, हीरालाल तिवारी, रोशनलाल तिवारी, बच्चालाल मिश्रा, संतोष सिंह, नंदकुमार सिंह, रामायण प्रसाद, रामसुशील शुक्ला, महावीर साहू, इस्लाम मोहम्मद, संजय सिंह, रमेश द्विवेदी, मुकेश हीरो, रामनिवास तिवारी, शिवकुमार पाण्डेय सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता गण मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal