ग्वालियर- लगभग दो महीने पहले हुई बैठक में शार्प शूटर अभिषेक तोमर की हत्या का बदला लेने पंकज सिकरवार की हत्या करना तय हो गया था। ग्वालियर के आदित्यपुरम में हरिओम भदौरिया के घर में सभी बदमाश मिलते थे और यहां से रैकी के लिए निकलते थे। घटना से ठीक 15 दिन पहले रैकी और तेज कर दी थी। परमाल के पैरौल से आते ही 10 जुलाई को वारदात को अंजाम दिया। यह खुलासा पकड़े गए बदमाश राघवेन्द्र सिंह तोमर ने किया है। शार्प शूटर परमाल के भाई राघवेन्द्र को पुलिस गोशपुरा से पकड़ा बता रही है। उसने खुद के हत्या से पहले बांदा यूपी में गिरफ्तार होने को भी प्लानिंग का हिस्सा बताया है। उस पर अभी 10 हजार रुपए का नगद ईनाम घोषित था। आरोपित ने साथियों के ठिकानों के भी कई खुलासे किए हैं।यह थी घटना 10 जुलाई को हजीरा के वैष्णोपुरम में भाजपा नेता के भाई व प्रॉपर्टी कारोबारी पंकज सिंह सिकरवार की शार्प शूटर्स ने गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। गैंगवार में पंकज की हत्या के बाद पुलिस ने शातिर बदमाश व शार्प शूटर परमाल सिंह तोमर, परमाल के भाई राघवेन्द्र सिंह तोमर, रमन चौहान, भाईजी चौहान व संजय तोमर पर हत्या का मामला दर्ज किया था। घटना स्थल से मिले सीसीटीवी फुटेज में कुछ और चेहरे चिन्हित हुए थे। जिनमें पंकज सिकरवार को गोली मारने वालों में मुरैना के शार्प शूटर सोनू व आशू तोमर थे। जबकि उनकेा बाइक पर लेकर स्पॉट से निकालने वाले परमाल व उसके चचेरा भाई राधे उर्फ राधेश्याम तोमर था। इस मामले में पुलिस ने परमाल, सोनू व आशू पर 30-30 हजार का इनाम घोषित किया था। जबकि शेष चारों पर 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित था। इस मामले में राधेश्याम उर्फ राधे पहले पकड़ा जा चुका है। सोमवार को पुलिस ने गोशपुरा इलाके से परमाल के भाई राघवेन्द्र सिंह तोमर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक 315 बोर का कट्टा, कारतूस मिले हैं। हालाकि सूत्र कहते हैं कि राघवेन्द्र को पुलिस ने यूपी के जालौन से उठाया है। हरिओम के घर बनी प्लानिंग 10 हजार के इनामी आरोपित राघवेन्द्र ने पुलिस को बताया कि मई में उसके चाचा तारे तोमर की लड़की की शादी थी। उसी समय गैंग के सभी सदस्यों ने आदित्यपुरम में बदमाश हरिओम भदौरिया के घर पर बैठक की थी। उसी दिन अभिषेक की हत्या का बदला लेने पंकज की हत्या करना तय हो गया था। इसके बाद आदित्यपुरम में कई बैठकें होती थी। आदित्यपुरम को बैठक के लिए इसलिए चुना कि यहां पुलिस की नजर गैंग पर नहीं पड़ेगी। राघवेन्द्र पर रैकी की जिम्मेदारी बैठक में यह तय हुआ कि राघवेन्द्र और भाईजी चौहान रैकी करेंगे। मई से ही लगातार राघवेन्द्र सिंह, पंकज पर नजर रख रहा था। वैष्णोपुरम सहित उ सकी अन्य एक साइड पर आने जाने का समय और किस-किस के साथ वह आता जाता है पूरा ध्यान रखा था। इतना ही नहीं 10 जुलाई को हत्या से पहले उसके बाय रोड इंदौर जाने का भी बदमाशों को पता था, लेकिन उनको इसकी हत्या शहर में ही करनी थी इसलिए लौटने का इंतजार किया। प्लानिंग थी मैं पहले गिरफ्तार हो जाउंगा राघवेन्द्र ने यह भी कबूल किया कि रैकी से लेकर हत्या की प्लानिंग तक में वह शामिल था। पर हत्या से ठीक कुछ दिन पहले वह बांदा यूपी में कट्टे के साथ पकड़ा गया और वहां जेल में बंद था। जिससे वह बच सके।

बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal