Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

किसानों में आक्रोश पनप रहा,टीडीएस से हो रही परेशानी

भोपाल। देशभर में आर्थिक मंदी की आहट के बीच कारोबारियों व उद्यमियों के सामने आ रहीं समस्याओं के निराकरण की दिशा में संवाद के जरिए पत्रकार उन सुझावों को सामने लाने का प्रयास कर रहा है जिनसे मुश्किलें दूर हो सकें। कारोबारियों और उद्यमियों से मौजूदा हालातों पर चर्चा और मंथन से ही सुझावों को सामने लाने की कोशिश है। ताकि परिस्थिति के कारणों की तह तक जाकर उन्हें अनुकूल बनाया जा सके। धीमी अर्थव्यवस्था के दौर में कारोबारियों के साथ  जीएसटी की मुश्किलें दूर करने के लिए सरकार भले ही लगातार प्रयास कर रही है, लेकिन आर्थिक मंदी की आहट के बीच जीएसटी रिटर्न को लेकर व्यापारियों में अभी भी भ्रम की स्थिति है। व्यापारियों के मुताबिक रिटर्न की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। व्यापारियों के मुताबिक यदि जीएसटी रिटर्न की विसंगतियों को दूर किया जाता है तो काफी हद तक राहत मिल जाएगी। वैसे भी जीएसटी जनता से लेकर सरकार को देना है इसलिए व्यापारियों को इसे देने में कोई परेशानी नहीं है। लेकिन इसका रिटर्न फाइल करने में डर लग रहा है। इसे लेकर आयकर विभाग के अधिकारियों में भी स्थिति स्पष्ट नहीं है। जिससे और ज्यादा भ्रम की स्थिति बन रही है। उत्पादन कम हो रहा राजधानी के व्यापरियों का कहना है कि प्रदेश में मंडीदीप उद्योग इकाई हो या पीथमपुरा, हर तीसरी इकाई वर्तमान में संकट के दौर से गुजर रही है। हालात यह हैं कि माल के परिवहन के लिए जो वाहन पहले आता था तो एक या दो दिन में उसमें माल भरा जाता था। लेकिन अब तो पंद्रह दिन में भी वाहन में माल नहीं भर पा रहा है। इससे स्पष्ट है कि माल के उत्पादन में कमी आई है। 2 फीसदी टीडीएस कर रहा परेशान त्योहारी सीजन नजदीक होने के बावजूद सारे कारोबार मंदा है। कोई भी सेक्टर चाहे ऑटोमोबाइल हो, रियल एस्टेट या आईटी, हालात अच्छे नहीं है। केन्द्र सरकार बार बार जीएसटी रिटर्न फाइल करने की तारीख में बढ़ोतरी कर रही है लेकिन व्यापारी जीएसटी फाइल करने में घबरा रहे हैं। उन्हें भय है कि यदि गलत रिटर्न फाइल कर दिया तो उनके खिलाफ कार्रवाई न हो जाए। एक करोड़ रुपए से ज्यादा की निकासी पर लगने वाला 2 फीसदी टीडीएस भी गलत है। इससे व्यापारी तो परेशान हो ही रहा है साथ ही किसान भी परेशान हो रहा है। 12 फीसदी ने भरा है रिटर्न व्यापारियों के मुताबिक जीएसटी रिटर्न भरने में बहुत सारी विसंगतियां है। यही वजह है कि अब तक देशभर में सिर्फ 12 प्रतिशत व्यापारियों ने जीएसटी रिटर्न भरा है। व्यापारी टैक्स में कोई कमी नहीं चाहता है क्योंकि यह तो वह जनता से लेकर सरकार को दे रहा है। व्यापारी की जेब से इसमें कुछ नहीं जा रहा है। सभी सेक्टर के हालात इस समय खराब चल रहे हैं। इसका असर सरकार के खजाने पर भी पड़ा है। सरकार के टैक्स कलेक्शन में भी कमी आई है। सरकार जीएसटी रिटर्न की विसंगतियों को दूर कर देती है तो काफी हद तक बाजार की स्थिति में सुधार आ सकता है। – विजय सोनी, होटल व्यवसायी उत्पादन इकाईयों से ही लिया जाए जीएसटी बाजार की स्थिति के लिए किसी सरकार को दोष देना गलत है। यदि केन्द्र सरकार ने ज्यादा टैक्स व्यापारी पर लगा भी दिया है तो राज्य सरकार उसको कुछ हद तक संभाल सकती है। जैसे बिजली सस्ती कर सकती है। परिवहन के टैक्स में छूट दे सकती है लेकिन राज्य सरकार ने भी कोई मदद नहीं की है। मैनें इस बारे में केन्द्रीय वित्त मंत्री को भी पत्र लिखकर मांग की है कि उत्पादन इकाईयों से ही सीधे जीएसटी ले लिया जाए। जिससे चोरी रुकेगी, सरकार का खजाना भी बढ़ेगा और नीचे के लोगों पर भार भी नहीं आएगा। – अजय सिंह, अध्यक्ष, एमपी पेट्रोल पंप ऑनर्स एसोसिएशन मार्केट की स्थिति ठीक नहीं मार्केट की स्थिति बिल्कुल भी ठीक नहीं है। हालात यह हैं कि त्योहारी सीजन नजदीक है लेकिन मार्केट में लोग नहीं आ रहे हैं। व्यापारी इस समय चिंता में है। जीएसटी लागू हुए दो साल बीत चुके हैं लेकिन अब तक इसकी विसंगतियों को दूर नहीं किया गया है। -अनुपम अग्रवाल महासचिव भोपाल व्यापारी महासंघ टीडीएस से भी हो रही परेशानी बाजार की खराब हालत की वजह सिर्फ जीएसटी ही नहीं बल्कि टीडीएस भी है। वैसे तो अनाज पर जीएसटी लगता ही नहीं है लेकिन केन्द्र सरकार ने एक करोड़ रुपए की निकासी के ऊपर जो 2 फीसदी का टीडीएस लगाया है वो गलत है। हम एक दिन में औसतन पचास लाख का व्यापार करते हैं ऐसे में एक करोड़ की लिमिट तो हमारी दो दिन में ही चली जाती है। लिहाजा हमने निर्णय किया है कि अब किसी भी किसान को नकद भुगतान नहीं किया जाएगा। जबकि किसान को नकद भुगतान चाहिए। ऐसे में किसानों में आक्रोश पनप रहा है। – संजीव जैन, प्रवक्ता, ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर ने किया शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चरगोड़ा का निरीक्षण

रक्षाबंधन पर छात्राओं ने कलेक्टर को बांधी राखी कलेक्टर ने दिया उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद ...