Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

32 आशियाने हाईकोर्ट के आदेश पर जमीदोंज,भू-माफिया की ठगी-कागज में निजी सर्वे,मौके पर था सरकारी


ग्वालियर-
हाईकोर्ट के आदेश पर जिला प्रशासन ने हुरावली स्थित अंबेडकर पार्क के सामने सरकारी जमीन से 32 मकानों को तोड़ अतिक्रमण मुक्त कराया। सुबह 10 बजे से दोपहर तक चली कार्रवाई में 10 से ज्यादा जेसीबी मशीन और तीन-तीन एसडीएम भारी फोर्स के साथ मौके पर रहे। फोर्स ने पूरे इलाके को घेरकर कार्रवाई की जिससे लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति न बने। मौके पर बनी पुलिस छावनी देख किसी ने विरोध नहीं किया। जिनके मकान टूटे उन्होने लाखों रूपए देकर जमीन की रजिस्ट्री कराई और रजिस्ट्री में 848 नंबर का निजी सर्वे बताया गया था और कब्जा सरकारी सर्वे 840 नंबर पर दिया। प्लॉट काटने वालों में प्रशासन को दो लोगों के नाम पता चले जिनमे बल्ली कमरिया और सुघर सिंह शामिल हैं। कुछ छुटपुट नेताओं ने कार्रवाई को रोकने का प्रयास किया लेकिन प्रशासन के सख्त तेवर देख पीछे हट गए।
हुरावली पर अंबेडकर पार्क के सामने 840 क्रं सर्वे नंबर शासकीय है जिसमें एक हेक्टेयर क्षेत्र में यह 32 मकान बने थे, इनको लेकर रामरतन नाम के व्यक्ति ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी जिसमें बताया गया था कि सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण कर लिया गया है। इस याचिका पर सुनवाई के क्रम में हाईकोर्ट ने सर्वे क्रं 840 से अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए। जिला प्रशासन को इस मामले मेूं 4 सितंबर को हाईकोर्ट में पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करना है। एसडीएम झांसी रोड अनिल बनवारिया,एसडीएम मुरार पुष्पा पुषाम,एसडीएम ग्वालियर सिटी प्रदीप तोमर,तहसीलदार शिवानी पांडेय,सीएसपी सीबीएस रघुवंशी,टीआई महेश शर्मा सहित अन्य अधिकारीगण भारी फोर्स के साथ उपस्थित थे। दोपहर तीन बजे तक सभी अतिक्रमण हटा दिए गए।
इनके टूटे मकान
लाखन पुत्र सरनाम, महेश पुत्र रामदयाल,फूल सिंह पुत्र मायाराम,घनश्याम पुत्र नापाल,मंजू पत्नी सुनील,जसुआ पुत्र नापालू,लाखन पुत्र नापालू,बालमुकुंद पुत्र मायाराम,उषा पत्नी अलबेल सिंह, सोवरन पुत्र नापालू, कैलाश पुत्र नापालू,सुनीता पत्नी बंगाली बाबू,जितेंद्र पुत्र हाकिम सिंह,सत्यनारायण पुत्र मलखान सिंह, किरण पत्नी मनोज कुमार पांडेय, गुडडी पत्नी गेंदालाल, अल्फा डेयरी संचालक सीताराम, बेताल पुत्र भागीरथ,जसवंत पुत्र भागीरथ, पवन पुत्र गंगाराम, धर्मेंद्र पुत्र भगवान दास, बच्चू सिंह पुत्र मेघ सिंह,फूलाबाई पत्नी तेज सिंह,दिनेश पुत्र सोहनलाल, रघुवंशी पुत्र फूल सिंह, हरदयाल पुत्र मंशाराम, अतर सिंह, सुनीता पत्नी गुलाब सिंह, हरीश कुमार पुत्र हीरालाल,रामकृष्ण पाल ,भारत पुत्र जनवे
मौके पर बीएसएफ जवान आशुतोष ने अधिकारियों से बात की और रजिस्ट्री दिखाने लगे। यहां अधिकारियों ने कहा कि आपकी रजिस्ट्री में जो विक्रेता ने सर्वे नंबर लिखकर दिया है वह निजी है लेकिन जहां आपको प्लॉट दिया वो सरकारी जमीन थी। आशुतोष की तरह कई परिवार इसी तरह ठगे गए और अपना सामान लेकर खुले आसमान के नीचे बैठे थे,कुछ लोग वाहनों से सामान भरकर ले जा रहे थे।
मकरंद बोला लो लाखन बौद्व से बात करो-एसडीएम बोले नहीं
यहां कार्रवाई के दौरान मकरंद बौद्व आसपास के लोगों के साथ यहां अधिकारियों के पास आया और एसडीएम अनिल बनवारिया से कहा लो लाखन बौद्व से बात कर लो। एसडीएम ने बात करने से मना कर दिया और बताया कि कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर हो रही है,सब स्पष्ट है। इसके बाद मकरंद ने फोन पर लाखन से कहा कि कोई बात नहीं कर रहा है। ज्ञात रहे कि दो अप्रैल की हिंसा में लाखन बौद्व और मकरंद चर्चित नाम रहे थे। मौके पर अन्य छुटपुट नेता आए लेकिन लौट गए।
फूटी कॉलोनी का मंजर याद था,इसलिए तैयारी से गया था प्रशास
पिछले साल फूटी कॉलोनी में सैकड़ों मकान अतिक्रमण के तौर पर तोड़े गए थे। उस समय लोगों ने आक्रोशित होकर पथराव कर दिया था और गाड़ियां फोड दीं थीं। एसडीएम दिनेश शुक्ला भी घायल हो गए थे। इसके बाद प्रशासन ने भारी फोर्स लेकर एक-एक घर से उपद्रवी निकाले और कार्रवाई की थी। इसी कारण रविवार को भारी फोर्स के साथ कार्रवाई की गई क्योंकि यह तकरीबन वही इलाका था।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर ने किया शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चरगोड़ा का निरीक्षण

रक्षाबंधन पर छात्राओं ने कलेक्टर को बांधी राखी कलेक्टर ने दिया उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद ...