Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

“ऊर्जांचल सोनार समाज” शक्तिनगर ने समाज के बच्चो के बीच बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाया “होली मिलन समारोह”

ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 14/03/2020

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन “ऊर्जांचल सोनार समाज एवं महिला समाज” परिक्षेत्र सिंगरौली/सोनभद्र (म.प्र.-उ.प्र.) के सँयुक्त तत्वाधान में अध्यक्ष- विमलचन्द वर्मा कोषाध्यक्ष- कामता सोनी हीरालाल सोनी के नेतृत्व में शक्तिनगर के चिल्काझील पार्क परिसर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से आये हुये मुख्य अतिथि मिठाईलाल सोनी एवं विशिष्ट अतिथि ईश्वर दयाल सेठ (भारतीय सबका भारत दल राष्ट्रीय अध्यक्ष), राजकुमार सोनी और एके वर्मा का माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया और इसके बाद एक दूसरे को गले मिलकर गुलाल -अबीर लगाकर होली की बधाई सम्प्रेषित की गयीं ।

वही स्वर्णकार समाज के बच्चे एवं बच्चियों में कल्पना सोनी – निर्मला, हरिओम सोनी, नारायण, रत्ना, प्रिया सोनी टीम चिल्काडाड़ बस्ती द्वारा नाटक – नुक्कड़ के माध्यम से देश में फैल रहे महामारी कोरोना वायरस के बारे में सुझाव एवं बचाव हेतु महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी और वही “बेटी है तो कल है” बेटियों को सम्मान मिले आजकल चल रहे दहेज प्रथा को जड़ खत्म करने हेतु समाज के स्वजातीय बच्चे एवं बच्चियों द्वारा नाटक – नुक्कड़ के माध्यम से शादी – विवाह के बाद लड़के पक्ष के घर वालो द्वारा दुल्हन को प्रताड़ना देना और दहेज की माँग लगातार करना इत्यादि नाटक – नुक्कड़ कर प्रस्तुत किया और दहेज प्रथा के खिलाफ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों एवं आये हुये लोगो को दहेज न लेना – दहेज न देना हाथ फैलाकर शपथ दिलाया गया और अन्य सास्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ और आये हुये बच्चे एवं बच्चियों का मनोबल बढ़ाने हेतु समाज द्वारा गिफ्ट एवं नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया वही बच्चों में खुशी का माहौल देखने को मिला और साथ ही पार्क परिसर में उपलब्ध भोजन – पानी वगैरह का लुफ्त उठाया ।

वही जिसमे आये हुये लोगो ने परिचय देते हुये अपने – अपने विचार व्यक्त किये और बुराइयों को त्याग करें व अच्छाईयो को अपनाये समाज के प्रति समर्पण की भावना रखे और समय जरूर निकाले और एक दूसरे के अच्छे कार्यो में तन – मन – धन से सहयोग करे और ईर्ष्या की भावना न रखे और तभी समाज के सभी लोगो का भला अवश्य होगा ।

उक्त होली मिलन के अवसर पर मुख्य रूप से विमलचंद सोनी, राधेश्याम सोनी, (रावटसगंज), कामता सोनी, हीरालाल सोनी, ज्वाला प्रसाद सोनी (अनपरा, सुनीता वर्मा, बिंदा देवी, मीना देवी, इंद्राणी देवी, आशा देवी, बालेश्वर वर्मा शिवकुमार सोनी, वीरेंद्र सोनी, सर्वजीत सोनी, आनंद सोनी सुभाष सोनी, अशोक सोनी, बाल कलाकार एवं महिलाएं – पुरुष बच्चे – बुजुर्ग भारी संख्या में मौजूद रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...